19 C
Lucknow
Sunday, February 1, 2026

वो अनोखा टेस्ट मैच जब नियमों को किया गया नजरअंदाज, फिर हुआ एशेज सीरीज का जन्म

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के इतिहास में कई तरह की ऐतिहासिक घटनाएं हुई हैं। ऐसी ही कुछ घटनाएं रिकॉर्ड बनकर किताब में दर्ज हैं तो कुछ ऐसी हैं जो दोबारा हो नहीं सकतीं। 17 फरवरी 1883 में ऑस्ट्रेलिया का ऐतिहासिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड ऐसी ही एक घटना का गवाह बना। इस तारीख को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के कप्तान ने एक फैसला किया था जिसके बाद ये Test match अमर हो गया था।

यह भी पढ़ें-इस दिग्गज सिंगर के गानों ने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ दिलाई थी जीत

इस मैच ने खेल के नियम को बदला था और इसलिए इसे एक्स्ट्रा टेस्ट भी कहा जाता है। ये वो दौर था जब एशेज की शुरुआत हो चुकी थी। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को उसके घर में हराया था और फिर इंग्लैंड के अखबारों में इसे क्रिकेट का अंत बता दिया गया था। कहा गया था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ट्रॉफी के साथ इंग्लैंड क्रिकेट की राख ले गई।

इस हार का बदला लेने के लिए इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था और यहीं से एशेज सीरीज का जन्म हुआ था। क्रिकेट की सबसे पुरानी राइवलरी की शुरुआत में ही ऐसा टेस्ट खेला गया जो आज तक दोबारा नहीं हुआ। इंग्लैंड क्रिकेट टीम इवो ब्लाइ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई थी। उसकी कोशिश थी अपने घर में मिली हार का बदला लेने की। दोनों टीमों के इस दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी थी। मेलबर्न में खेला गया पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता। इसी मैदान पर खेला गया दूसरा मैच इंग्लैंड ने जीता और सीरीज बराबर हो गई। अब तीसरा मैच निर्णायक था जो ड्रॉ रहा। यहां ये मान लिया गया कि इंग्लैंड ने एशेज वापस ले ली है।

दोनों टीमों ने एक अतिरिक्त टेस्ट मैच खेलने का फैसला किया। इसे सीरीज का चौथा और टेस्ट इतिहास का 13वां मैच माना जाता है। 17 से 21 फरवरी तक ये टेस्ट मैच खेला गया। ये मैच ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट से जीता। अब आप सोच रहे हैं होंगे इसमें खास बात क्या है? इसमें खास बात वो करार था जो मैच के पहले हुआ था। दोनों टीमों ने फैसला किया था कि ये मैच हर दिन नई पिच पर खेला जाएगा। ये मैच चार दिन में खत्म हो गया जिसमें से एक दिन रेस्ट डे था जो दूसरा दिन था।

क्रिकेट इतिहास में इस मैच के बाद कभी भी ऐसा नहीं हुआ है कि कोई भी टेस्ट मैच हर दिन अलग-अलग पिच पर खेला गया है। ये नियम नहीं है। नियम के मुताबिक, टेस्ट मैच से पहले एक पिच डिसाइड की जाती है पूरे पांच दिन का खेल उसी पिच पर होता है जो इस एक्स्ट्रा टेस्ट में नहीं हुआ था। इसलिए ये टेस्ट मैच खास माना जाता है।

Tag: #nextindiatimes #Testmatch #AUSvsENG #AshesSeries

RELATED ARTICLE

close button