एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग स्टार्स, हिट राइटर्स की जोड़ी और दिग्गज प्रोड्यूसर्स… 49 साल पहले आई एक फिल्म जब बन रही थी, तब फिल्मी गलियारों में चर्चा थी कि यह तो पक्का सुपरहिट होगी। हर कोई उत्साहित था बी-टाउन की सुपरहिट जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लेकिन जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में आई, सब उल्टा हो गया।
यह भी पढ़ें-लता मंगेशकर के इस गाने ने बचाई थी कई आशिकों की जान, जानें कौनसा था वो गाना?
यह फिल्म 1977 में रिलीज हुई ईमान धरम थी। देश मुखर्जी के निर्देशन में बनी ईमान धरम की कहानी सुपरहिट जोड़ी सलीम-जावेद ने लिखी थी। इस फिल्म में Amitabh Bachchan, शशि कपूर और संजीव कपूर जैसे बड़े स्टार्स थे। उस वक्त अमिताभ-शशि की जोड़ी भी सुपरहिट थी और दोनों ने जितनी भी फिल्में की थीं, सभी बड़ी हिट रही थीं, सिवाय ईमान धरम के।

सभी मान रहे थे कि यह तो कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी लेकिन फिल्म बुरी तरह पिट गई और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों ने इसका जश्न मनाया। जावेद अख्तर ने खुलासा किया था कि ईमान धरम के फ्लॉप होने के बाद राइटर्स के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने पार्टी की थी और इसका जश्न मनाया था।
जब ईमान धरम बन रही थी, तब प्रोड्यूसर टोनी टीटो ने देश मुखर्जी को साइनिंग अमाउंट के तौर पर एक कार गिफ्ट की थी लेकिन जब फिल्म फ्लॉप हुई तो टोनी ने उनसे गाड़ी छीन ली थी।उन्होंने बीच रास्ते में डायरेक्टर से अपनी गाड़ी वापस ली थी। फिल्म की कहानी दो बदमाश अहमद और मोहन की है जो कबीर दास से मिलने के बाद सुधरने का फैसला करते हैं। जब कबीर को गलत आरोप में गिरफ्तार किया जाता है, तब दोनों उसकी मदद करने का फैसला करते हैं लेकिन मुसीबत में पड़ जाते हैं।
Tag: #nextindiatimes #AmitabhBachchan #Bollywood




