ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करने वाली प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Tata Motors की ओर से सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते में नई एसयूवी को औपचारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा। आईये आपको बताते हैं निर्मााता की ओर से Tata Sierra को किस तरह के फीचर्स और इंजन के विकल्प के साथ लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-सस्ती हो गई Maruti S-Presso, मिल रहा 47 हजार रु. से ज्यादा का डिस्काउंट
टाटा मोटर्स की ओर से सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में नई एसयूवी के तौर पर Tata Sierra को लॉन्च कर दिया जाएगा। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इस एसयूवी को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में 25 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। टाटा की ओर से अपनी सिएरा एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है।
इस एसयूवी में कनेक्टेड LED टेललैंप्स, फ्लश डोर हैंडल्स, पैनोरामिक ग्लास रूफ और ब्लैक ORVMs, Level-2 ADAS, ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स के साथ ऑफर किया जा सकता है। टाटा मोटर्स की ओर से सिएरा में नए 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को दिया जा सकता है। जिससे इसे करीब 170 पीएस की पावर और 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसके साथ ही मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया जाएगा।

निर्माता की ओर से लॉन्च के समय ही इसकी कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस एसयूवी को भारत में 12 से 13 लाख रुपये की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के लिए कुछ डीलर्स अनौपचारिक तौर पर बुकिंग ले रहे हैं। लेकिन अभी निर्माता की ओर से इसकी बुकिंग को शुरू नहीं किया गया है।
Tag: #nextindiatimes #TataSierra #TataMotors




