34 C
Lucknow
Thursday, March 19, 2026

जिस गाने ने अमिताभ बच्चन को बनाया सुपरस्टार, किशोर दा से छीन लिया गया था वो गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क। गायक किशोर कुमार और Amitabh Bachchan की जोड़ी सिनेमा जगत में काफी चर्चित रही। जिस तरह से राजेश खन्ना को सुपरस्टार बनाने में किशोर दा की आवाज ने अहम योगदान अदा किया, ठीक उसी तरह से वह बिग बी के लिए भी लकी साबित हुए थे लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अमिताभ के एक 41 साल पुराने गाने के लिए बतौर सिंगर किशोर कुमार संगीतकार की पहली पसंद नहीं थे और उन्होंने इस गायक को फाइनल कर लिया था।

यह भी पढ़ें-इस भोजपुरी फिल्म में काम कर चुके हैं अमिताभ-हेमा, की थी छप्परफाड़ कमाई

साल 1985 में अमिताभ बच्चन, माधवी, रजनीकांत और कमल हासन स्टारर फिल्म गिरफ्तार को रिलीज किया गया था। मूवी के डायरेक्टर प्रयाग राज थे और संगीतकार की कमान बप्पी लहरी के हाथों में थी। फेसबुक पेज एक दर्द की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के गाने धूप में निकला न करो रूप की रानी… के लिए किशोर कुमार बतौर गायक बप्पी की पहली पसंद नहीं थे।

जब ये जानकारी मूवी के मेकर्स को मिली थी, उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर से कहा था कि क्या तुमको मालूम नहीं कि ये गाना अमिताभ पर फिल्माया जाना है और किशोर की आवाज उनपर जचती है लेकिन बप्पी लहरी अपनी जिद पर उड़े थे और वह यह गीत सिंगर शब्बीर कुमार से गवाना चाहते थे।

इस मामले में बाद में कादर खान की एंट्री हुई और उन्होंने बप्पी को समझाया और कहा कि घर जाकर इस पर ठंडे दिमाग से विचार करो। फिर जाकर बप्पी को अपनी गलती को एहसास और फिर किशोर कुमार ने गिरफ्तार के धूप में निकला न करो रूप की रानी गाने को गाया।कहा जाता है कि संगीतकार आरडी बर्मन की तरह बप्पी लहरी के साथ भी सुरों के सरताज किशोर कुमार की काफी गहरी दोस्ती हुआ करती थी। 

Tag: #nextindiatimes #AmitabhBachchan #KishoreKumar

RELATED ARTICLE

close button