डेस्क। अफ्रीकी देश इस्वातिनी के king मस्वाती तृतीय एक बार फिर चर्चा में है। वह अपने शाही लाइफस्टाल के लिए काफी सुर्खियों में रहते हैं। मस्वाती तृतीय का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी 15 पत्नियों, 30 बच्चों और करीब 100 नौकरों के साथ नजर आ रहे हैं। इस्वातिनी को पहले स्वाजीलैंड के नाम से जाना जाता था।
यह भी पढ़ें-लंबे समय तक टिका रहेगा हेयर कलर, बस आजमा लें ये ट्रिक्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें, राजा मस्वाती को 1986 में अपने पिता सोभूजा द्वितीय से गद्दी विरासत में मिली थी, वहीँ जब वो 18 साल के थे। इस तरह वो उस समय सबसे कम उम्र के शासक बने। राजा ने यह नाम परिवर्तन इसलिए लागू किया क्योंकि उन्हें शिकायत थी कि अफ्रीका से बाहर के लोग उनके देश को स्विटजरलैंड समझ लेते हैं।
आपको बता दें इस 50 वर्षीय राजा की 15 पत्नियाँ और 23 बच्चे हैं। हालाँकि, उनके पिता उनसे कुछ कदम आगे थे और उन्होंने अपने 82 साल के शासनकाल के दौरान 125 महिलाओं से शादी की। मस्वाती पर उन महिलाओं का अपहरण करने का आरोप है, जिन्हें वो चाहता था। वहीँ बताया जाता है कि इस शख्स ने इतनी शादियां अपनी प्रजा को बढ़ाने और ऐय्याशी के लिए की थी।

जन्म के समय राजकुमार मखोसेटिव नाम से मशहूर मस्वाती राजा सोभूजा द्वितीय और राजा की छोटी पत्नियों में से एक नतोम्बी तफवाला के बेटे थे। किंग मस्वाती तृतीय साल 1986 से इस्वातिनी के राजा हैं और उनके पास करीब 1 अरब डॉलर की संपत्ति है। उनके पास कई आलीशान महल, लग्जरी कारों का बेड़ा और निजी जेट हैं। उनकी 15 पत्नियां हैं, वह हर साल रीड डांस समारोह में अपने लिए नई दुल्हन चनुते हैं, यह उस क्षेत्र का पारंपरिक रिवाज है।
Tag: #nextindiatimes #king #KingMswati