17.8 C
Lucknow
Wednesday, March 4, 2026

पेश हुई Skoda Kushaq Facelift, पैनोरमिक सनरूफ फीचर से है लैस

ऑटो डेस्क। स्‍कोडा की ओर से भारत में कुशाक को ऑफर किया जाता है। लेकिन 20 जनवरी को इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को पेश कर दिया गया है। फेसलिफ्ट में कई बदलाव किए गए हैं और कई नए फीचर्स को भी ऑफर किया गया है। इसके साथ ही निर्माता ने मोंटे कार्लो एडिशन को भी पेश किया है।

यह भी पढ़ें-Mahindra XUV3XO EV हुई लॉन्च, 50 मिनट में चार्ज होगी सबसे छोटी SUV

इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, कनेक्‍टिड एलईडी टेल लाइट, सीक्‍वेंशल इंडीकेटर, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट पार्किंग सेंसर, एबीएस, ईबीडी, टीसीएस, चारों पहियों में डिस्‍क ब्रेक, एमएसआर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस एसयूवी के सभी वेरिएंट्स में स्‍टैंडर्ड अलॉय व्‍हील, सनरूफ, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम जैसे फीचर दिए गए हैं।

स्‍कोडा की ओर से एसयूवी Skoda Kushaq Facelift में पेट्रोल इंजन के विकल्‍प दिए गए हैं। जिसमें एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिससे 85 किलोवाट की पावर और 178 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसके 1.5 लीटर की क्षमता के पेट्रोल इंजन से 110 किलोवाट की पावर और 250 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प दिए गए हैं।

इसकी कीमत की जानकारी मार्च में दी जा सकती है। लेकिन अभी से इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। इस SUV में डिस्क ब्रेक, छह एयरबैग, ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, TPMS, हिल होल्ड कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर, रियर डिफॉगर और भी बहुत कुछ फीचर्स दिए गए हैं। केबिन के अंदर 2026 की Skoda Kushaq पहले से कहीं ज्यादा लग्जरी और फीचर-लोडेड हो गई है। Skoda ने इसमें सेगमेंट में पहली बार रियर सीट्स के लिए मसाज फंक्शन दिया है, जो लंबी ट्रैवलिंग को और भी आरामदायक बना देगा।

Tag: #nextindiatimes #Automobile #SkodaKushaqFacelift

RELATED ARTICLE

close button