28.6 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

Renault Bridger SUV के फीचर्स आए सामने, डिजाइन देख ललचा जाएगा मन

ऑटो डेस्क। आधिकारिक लॉन्च से पहले ही Renault Bridger SUV की पेटेंट तस्वीरें ऑनलाइन सामने आ गई है। इसमें हमें इसके लास्ट प्रोडक्शन की साफ झलक मिलती है। लीक हुई तस्वीरों से यह साफ है कि यह कार दिखने में काफी मजबूत और बॉक्सी है जो इसे पावरफुल SUV लुक देती है। इसका डिजाइन Renault Duster से मिलता-जुलता है लेकिन यह साइज में उससे थोड़ी छोटी होगी।

यह भी पढ़ें-Honda CBR 1000RR-R SP की दमदार वापसी, जानें इस बार क्या है नया?

पेटेंट की तस्वीरों से पता चलता है कि यह एक ऊंची और सीधी SUV है। इसकी बनावट चौकोर है जिससे यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने वाली गाड़ियों जैसी मजबूत दिखती है। सबसे खास बात यह है कि इसमें पीछे के दरवाजे पर Stepney लगा हुआ है। यह डिजाइन आमतौर पर ऑफ-रोडिंग वाली गाड़ियों का होता है।

इसका सामने का हिस्सा Renault के बिल्कुल नए डिजाइन पर आधारित है जो इसे काफी आधुनिक बनाता है। लीक हुई तस्वीरों से कई सारी बातें पता चलती हैं। फ्रंट में एक बड़ी और बोल्ड ग्रिल दी गई है जिसके दोनों तरफ चौकोर LED Headlights लगी हैं जिसका डिजाइन काफी अनोखा है। इसके अलावा इसका बंपर काफी भारी और मजबूत दिखता है जिसमें नीचे की तरफ सेफ्टी के लिए स्किड-प्लेट भी दी गई है। अपनी मजबूत औप डिजाइन की वजह से Renault Bridger, Land Rover Defender जैसा लुक देती है।

इस कार का पिछला हिस्सा दिखने में काफी मजबूत है। इसकी लाइटें वर्टिकल डिजाइन में दी गई हैं। इसकी रूफ बिल्कुल सपाट है और उस पर सामान रखने के लिए रूफ रेस्ल दी गई है। इसके अलावा, काले रंग के पिलर और कंट्रास्ट रूफ डिजाइन, चौकोर व्हील आर्च और मोटी क्लैडिंग, स्किड प्लेट स्टाइल वाले मजबूत बंपर और बड़े मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील दिए गए हैं।

Tag: #nextindiatimes #RenaultBridgerSUV #Automobile

RELATED ARTICLE

close button