14 C
Lucknow
Wednesday, February 4, 2026

Samsung के इस फोन की 40 हजार रु. गिरी कीमत, यहां मिल रही जबरदस्त डील

टेक्नोलॉजी डेस्क। अमेजन इस वक्त Samsung Galaxy Z Flip 6 पर सीधे 40 हजार का डिस्काउंट दे रहा है। जबकि बैंक ऑफर के बाद तो ये डील और भी शानदार बन जाती है। कंपनी ने इस फोन को भारत में 1,09,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया था। डिवाइस प्रीमियम इन-हैंड फील, डुअल रियर कैमरा, गैलेक्सी AI फीचर्स और स्मूथ ओवरऑल परफॉर्मेंस ऑफर करता है।

यह भी पढ़ें-जल्द लांच होगा Redmi Note 15 5G, लीक हो गई कीमत; जानें फीचर्स

डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो सैमसंग के इस Galaxy Z Flip 6 की कीमत वैसे तो 1,09,999 रुपये है लेकिन अभी Amazon इस फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल को सिर्फ 69,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है। यानी इस वक्त फोन पर फ्लैट 40 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

इतना ही नहीं फोन पर जबरदस्त बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां HDFC Bank Credit Card EMI और Scapia Federal Bank क्रेडिट EMI ऑप्शन के साथ 1500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग के इस फोन में 6.7-इंच का डायनामिक AMOLED 2X इनर डिस्प्ले मिलता है। ये डिस्प्ले FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इतना ही नहीं हैंडसेट में एक 3.4-इंच का सुपर AMOLED आउटर डिस्प्ले भी मिलता है। हालांकि ये एक 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली डिस्प्ले है। फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy Z Flip 6 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 10MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Tag: #nextindiatimes #SamsungGalaxyZFlip6 #Amazon

RELATED ARTICLE

close button