35.9 C
Lucknow
Wednesday, June 25, 2025

20 रुपये के नोट पर छपी है यहां की तस्वीर, अद्भुत है असली लोकेशन

डेस्क। आपने नोटों (note) के पीछे बनी तस्वीर (picture) को ध्यान से देखा ही होगा लेकिन क्या आपने कभी सोंचा है कि आखिर ये तस्वीर कहां से ली गई होती है और उसके पीछे क्या कारण होता है? कई लोगों को तो ये तक लगता है कि वो तस्वीर नकली है। वास्तविक में शायद ऐसी कोई जगह हो ही ना लेकिन आपको बता दें कि नोटों (note) के पीछे बनी तस्वीर असली होती है। वाकई में ऐसी जगह भारत (India) में मौजूद होती है।

यह भी पढ़ें-केरल की महिलाएं क्यों पहनती है सफेद रंग की साड़ी, जानें रोचक वजह

एक ऐसी ही 20 रुपये के नोट (note) के पीछे छपी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल एक महिला ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक जगह दिखाती है, जो हूबहू एक 20 रुपये के नोट के पीछे बनी होती है। ये 20 रुपये का एक लाल रंग का पुराना नोट (note) होता है। लाल रंग के इस नोट पर एक खूबसूरत खाड़ी का नजारा है, जिसके चारों ओर हरे-भरे पेड़-पौधे हैं।

अब अगर आप सोच रहे हैं कि ये जगह कहां है, तो आपको बता दें कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह है जहां ये खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। एक वेबसाइट के मुताबिक ये नॉर्थ बे आइलैंड (North Bay Island) है। ठीक यही नजारा आपको अंडमान और निकोबार आइलैंड की दूसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट हैरियट (Mount Harriet) जाते समय भी देखने को मिलती है।

नॉर्थ बे आइलैंड (North Bay Island), जिसे कोरल आइलैंड भी कहा जाता है, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह पोर्ट ब्लेयर से 15 किलोमीटर दूर है और नाव या फ़ेरी से पहुँचा जा सकता है। यह द्वीप अपनी प्रवाल भित्तियों (coral reefs) और समुद्री जीवन के लिए जाना जाता है।

Tag: #nextindiatimes #note #NorthBayIsland

RELATED ARTICLE

close button