35.1 C
Lucknow
Sunday, April 20, 2025

इन जातकों के रुके कार्य होंगे पूर्ण, पढ़ें आज का अपना राशिफल

मेष: मेष राशि वालों के लिए करियर में लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। जो भी कार्य आप मेहनत के साथ करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। शाम को कोई बड़ी डील आपके लिए फाइनल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास के मामले में तरक्‍की होगी और आपके घर में सुख सुविधाओं की चीजें बढ़ेंगी। शाम के वक्‍त आप सामाजिक कार्य में भाग लेंगे और आपको सफलता प्राप्‍त होगी और आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ :वृषभ राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपको करियर के मामले में लाभ होगा। किसी देवस्थान की यात्रा करने से आपको सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्‍त होगी और आप कहीं स्थान परिवर्तन के बारे में सोच सकते हैं। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। आपके कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा और लोग आपकी बात को मानेंगे। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी।

मिथुन :आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए आपके लिए थोड़ा उलझन और थकान वाला रह सकता है। आज आपकी राशि से 12वें भाव में चंद्रमा का गोचर स्वास्थ्य को भी प्रभावित करेगा। आज का दिन मित्रों और रिश्तेदारों से मेल मुलाकात में भी बीतेगा। न चाहते हुए भी आज आपको धन खर्च करना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें।

कर्क :कर्क राशि के के लिए आज का दिन मनोरंजक और सुखद अनुभवों को प्रदान करने वाला रहेगा। आप आज यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म कर्म के कार्य भी आज आप कर सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप काफी समय से रुके हुए किसी काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में आज किसी शादी समारोह में शामिल होने का संयोग भी संयोग बनता दिख रहा है। वाद विवाद और प्रतियोगिता में जीत हासिल करेंगे।

सिंह :सिंह राशि के से आज चंद्रमा का संचार भाग्य और कर्म स्थान में हो रहा है। ऐसे में आज आपको अपनी मेहनत का भाग्य पूरा लाभ दिलाएगा। वरिष्ठजनों से आपको लाभ और सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। आज शाम के समय आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। पिता के सहयोग से आज आपको कोई जमीन, वाहन या संपत्ति मिल सकती है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से भी आपकी मुलाकात हो सकती है जिसकी प्रगति देखकर ईर्ष्या होगी। लेकिन आपको नकारात्मक विचारों को मन में आने से रोकना होगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान पाएंगे।

कन्या:कन्या राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके जीवन में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। आपसी वार्ता और व्यवहार में संयम रखने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आप हर काम में सावधानी बरतें। आस पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए और हर प्रकार के विवाद से बचने की सलाह है। आपके घर में किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ हर कार्य को करें।

तुला:आज तुला राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपका धर्म कर्म और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में बीतेगा। परिवार में आज आपका भाई बहनों से सहयोगपूर्ण संबंध बना रहेगा। महिलाओं को जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। आज आपको अपने बच्चों से कोई उत्साहजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने करीबी दोस्त अथवा संबंधी के सहयोग से रुके हुए काम को पूरा कर लेंगे।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातक आज अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई व्यवस्था बना सकते हैं। दिन आपका आज व्यस्तता में बीतेगा। यदि आप आज अपने व्यवसाय में बदलाव करते हैं या कारोबार का विस्तार करते हैं तो इसमें आपको आज लाभ मिलेगा। यदि आप अपने पारिवारिक व्यवसाय के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेंगे तो यह भी आपके लिए उपयोगी साबित होगा। घर परिवार में आज किसी करीबी संबंधी के प्रगति से उत्साह का माहौल रहेगा। आज आप शाम को किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

धनु:धनु राशि के लिए आज का दिन अनुकूल और उत्साहजनक रहेगा। आपको लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन आज वाणी पर आपको संयम भी रखना होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। विरोधियो और शत्रुओं की आपके सामने कुछ नहीं चलेगी। कारोबार में फंसा हुआ आपका धन भी आज आपको मिल सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

मकर : शनि की मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख चैन प्रदान करने वाला रहेगा। मकर राशि के जातक आज परिवार के साथ चैन और सुकून के पल बिताना चाहेंगे लेकिन किसी जरूरी काम और सामाजिक जिम्मेदारी के चलते इनको यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबार के मामले में दिन आपका भाग्यशाली रहेगा। वैसे आपके लिए आज सितारे कहते हैं कि आप आज योजना बनाकर काम करें इससे आपका काम समय पर पूरा होगा। शाम के समय आप किसी शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ :कुंभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य को आपसे लाभ मिल सकता है। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं और चाहतों को पूरा करने के लिए और खुद पर भी आज कुछ धन खर्च करेंगे। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है। शाम के समय आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपके परिवार के कुछ सदस्यों को आपकी प्रगति देखकर ईर्ष्या हो सकती है। आपकी राशि से चौथे भाव में जाते हुए चंद्रमा आपको मातृ पक्ष से सुख दिलाएंगे और धर्म कर्म में आपकी रुचि को बढाएंगे।

मीन: मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय भी बिताएंगे। कारोबार व्यापार में आपके खूब लाभ मिलेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद से अपना कोई अटका काम पूरा कर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी आज संयोग बनेगा। रुचिकर खान पान का भी आयोजन हो सकता है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button