34.8 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026

Nubia Neo 5 GT हुआ लांच, यूनिक डिजाइन लूट लेगा दिल

टेक्नोलॉजी डेस्क। Nubia ने बार्सिलोना में MWC 2026 में अपने नए Neo 5 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए। नए गेमिंग-फोकस्ड स्मार्टफोन लाइनअप में Nubia Neo 5, Nubia Neo 5 GT और Nubia Neo 5 Max मॉडल शामिल हैं। अभी के लिए कंपनी ने केवल Nubia Neo 5 GT के मेजर स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म किए हैं।

यह भी पढ़ें-Redmi Note 14 SE 5G लॉन्च, मिलेगा 20MP का सेल्फी कैमरा; देखें कीमत

इसमें बिल्ट-इन एक्टिव कूलिंग फैन है और थर्मल मैनेजमेंट के लिए 29,508mm स्क्वायर का कूलिंग चैंबर है। Nubia Neo 5 GT MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट पर चलता है और इसमें 80W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,210mAh की बैटरी है। नूबिया Neo 5 GT को EUR 399 (लगभग 42,400 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

Nubia Neo 5 GT में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1.5K है और रिफ्रेश रेट 144Hz है। स्क्रीन 3,049Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और गेमिंग के लिए 5.5ms लेटेंसी रेट ऑफर करती है। डिस्प्ले के बारे में कहा जा रहा है कि ये 4,500 nits की पीक ब्राइटनेस देगा और यह आई केयर के लिए SGS-सर्टिफाइड है।

गेमिंग के लिए बने इस फोन में 360-डिग्री गेम एंटीना और चार उंगलियों से कंट्रोल के लिए 550Hz Neo Triggers 5.0 है। फोटोग्राफी के लिए, Nubia Neo 5 GT में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी सेंसर 50-मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।

Nubia Neo 5 GT में थर्मल मैनेजमेंट के लिए बिल्ट-इन एक्टिव कूलिंग फैन है। इसमें 29,508mm का स्क्वायर कूलिंग चैंबर है। इसमें डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटेड बिल्ड है। फोन में गेमिंग कोच के साथ AI Copilot Demi 2.0 फीचर है जो रियल-टाइम स्टेटस अपडेट देता है।

Tag: #nextindiatimes #NubiaNeo5GT #Technology

RELATED ARTICLE

close button