ऑटो डेस्क। दुनिया के साथ ही भारतीय बाजार में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। वाहन निर्माता एमजी मोटर्स की ओर से भी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के तौर पर MG Cyberster को 2025 में लॉन्च किया गया है। लॉन्च के बाद से ही इस कार की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
यह भी पढ़ें-Honda Activa या TVS Jupiter…कौन सी स्कूटी है पैसा वसूल?
निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की लॉन्च के बाद छह महीनों में 500 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री हो चुकी है। एमजी की इस Electric Super Car में 77 kWh की दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। इसमें लगी बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद 507 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। बैटरी को 144 kW फास्ट चार्जर से 38 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

गाड़ी में लगी मोटर से इसे 510 पीएस की पावर और 725 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 195 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसमें रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव का विकल्प भी दिया गया है। निर्माता की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को भी दिया गया है। इसमें 10.25 इंच का वर्चुअल क्लस्टर, सात इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सात इंच की ड्राइवर टचस्क्रीन को दिया गया है।
इसके अलावा इसमें बोस का साउंड सिस्टम, वाई शेप स्पोर्ट्स सीट, 19 और 20 इंच अलॉय व्हील्स, फुली इलेक्ट्रिक हुड, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले जैसे कई फीचर्स को दिया गया है। एमजी मोटर्स की ओर से साइबरस्टर को भारतीय बाजार में 74.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। वाहन निर्माता एमजी की ओर से इलेक्ट्रिक सुपर कार के तौर पर MG Cyberster को ऑफर किया जाता है।
Tag: #nextindiatimes #MGCyberster #AUTOMOBILE




