27.5 C
Lucknow
Monday, March 16, 2026

अब तक की सबसे हल्की EVs में से एक है Longbow Speedster, जानें रेंज

ऑटो डेस्क। ब्रिट्रेन की नई ऑटोमोबाइल कंपनी Longbow ने ऐसी इलेक्ट्रिक कार बनाई है, जिसका वजन 900 किलो से कम है। इसके साथ ही यह कार अब तक की सबसे हल्की कार भी बन गई है। इस इलेक्ट्रिक कार नाम Longbow Speedster है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह एक हल्की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के तौर पर सामने आई है, जो परफॉर्मेंस और रेंज दोनों के मामले में बेहतर है।

यह भी पढ़ें-Nissan Magnite का Kuro Edition लांच, दमदार इंजन के साथ शानदार है थीम

कंपनी का लक्ष्य ऐसी स्पोर्ट्स कारें बनाना है जिनका वजन 2,200 पाउंड (करीब 998 किलो) से कम हो। खासतौर पर Speedster के लिए Longbow का टारगेट वजन करीब 1,970 पाउंड (करीब 895 किलो) रखा गया है। यह किसी भी EV के लिहाज से बेहद कम माना जा सकता है। Speedster के बारे में बताया गया है कि इसकी अनुमानित रेंज 275 मील (443 किमी) हो सकती है।

इस प्रोजेक्ट में कुल 70 लोगों ने योगदान दिया है। Longbow ने इस मेहनत को सम्मान देने के लिए कार के अंदर एक ब्रास (पीतल) की प्लेट लगाई है, जिस पर इन सभी लोगों के नाम दर्ज हैं। यह सिर्फ एक डेकोरेशन नहीं लगता, बल्कि यह दिखाता है कि कंपनी अपने प्रोडक्ट को ह्यूमन-क्राफ्ट और टीमवर्क से जोड़कर पेश करना चाहती है।

Longbow Speedster के डिजाइन को Chris Gould ने ओवरसी किया है, जो इंग्लैंड के रॉयल लीमिंगटन स्पा में स्थित डिजाइन सर्विस फर्म AVANT के डायरेक्टर हैं। इसके रियर में ग्रेसफुल कर्व्स दिया गया है। फ्रंट एक सिंपल, साफ ग्राफिक के साथ डिफाइन किया गया है। सब कुछ UK में ही किया जाएगा। हल्की स्पोर्ट्स कार बनाने के लिए UK आज भी दुनिया के सबसे मजबूत स्थानों में से एक है, खासकर लो-वॉल्यूम लेकिन हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स के लिए।

Tag: #nextindiatimes #ElectricSUV #LongbowSpeedster

RELATED ARTICLE

close button