24 C
Lucknow
Thursday, March 19, 2026

KTM 390 Adventure R जल्द होगी लॉन्च, एडवांस तकनीक से होगी लैस

ऑटो डेस्क। KTM भारत में अपनी एडवेंचर बाइक लाइन-अप को पहले से ज्यादा बेहतरीन करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही KTM 390 Adventure R को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। इसे उन राइडर्स के लिए तैयार किया गया है, जो स्टैंडर्ड 390 Adventure से ज्यादा ऑफ-रोड क्षमता और हार्डकोर सेट-अप चाहते हैं।

यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja ZX6R का नया वर्जन लांच, जानें कैसे हैं इसके फीचर्स

KTM 390 Adventure R में कंपनी का 399cc सिंगल-सिलेंडर LC4c इंजन दिया गया है। यह इंजन 45.2 hp की पावर और 39 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच मिलता है, जिससे हाईवे और ऑफ-रोड दोनों जगह राइडिंग आसान रहती है। यह वही पावर यूनिट है, जिसे KTM अपनी मिड-साइज परफॉर्मेंस बाइक्स में इस्तेमाल कर रही है, जिससे इसकी विश्वसनीयता पर भरोसा किया जा सकता है।

इंटरनेशनल-स्पेक KTM 390 Adventure R में हेवी-ड्यूटी स्पोक्ड व्हील्स, Mitas Enduro Trail E07+ टायर्स दिए जाते हैं। हालांकि, भारत-स्पेक मॉडल में कौन-से टायर्स मिलेंगे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में 43 mm WP Apex Open Cartridge फोर्क, कंप्रेशन और रिबाउंड एडजस्टमेंट के साथ रियर में WP Apex स्प्लिट पिस्टन शॉक मिलेगा। यह सेट-अप प्रो-लेवल ऑफ-रोड कंट्रोल देने के लिए डिजाइन किया गया है।

390 Adventure R को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाता है इसका ऑफ-रोड फोकस्ड हार्डवेयर। इसके फ्रंट में 21-इंच और रियर में 18-इंच व्हील का व्हील सेट-अप मिलता है। सस्पेंशन ट्रैवल 230 mm (पहले 200 mm) का दिया गया है। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 272 mm होगी और सीट हाइट 870 mm की होगी। इन बदलावों से साफ है कि यह बाइक खराब रास्तों, ट्रेल्स और कठिन ऑफ-रोड कंडीशन्स में ज्यादा सक्षम होगी। इसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये तक हो सकती है।

Tag: #nextindiatimes #KTM390AdventureR #KTM

RELATED ARTICLE

close button