19 C
Lucknow
Sunday, February 1, 2026

नए अवतार में आ रही Hyundai Creta, मिलेगा रियर सीट्स में ज्यादा स्पेस

ऑटो डेस्क। Hyundai की तीसरी जनरेशन की Hyundai Creta लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में साउथ कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखे जाने के बाद अब इसके इंटीरियर की नई स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं। लेटेस्ट स्पाई इमेजेस इस बात की पुष्टि करती हैं कि नई Creta में बिल्कुल नया इंटीरियर लेआउट मिलेगा।

यह भी पढ़ें-76 हजार रु. तक सस्ती हुई Honda की ये कारें, मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

डैशबोर्ड अभी कैमुफ्लाज में जरूर है, लेकिन केबिन का ओवरऑल डिजाइन ज्यादा क्लीन और मॉडर्न नजर आता है। लेआउट पहले से ज्यादा हॉरिजॉन्टल और प्रीमियम फील देता है, जो Hyundai की नई ग्लोबल SUVs की झलक दिखाता है। इसके अलावा, इनसाइड डोर हैंडल का डिजाइन भी नया है, जो पहले से ज्यादा सिंपल और एलिगेंट दिखाई देता है। यह बदलाव Creta को एक ज्यादा मैच्योर और अपमार्केट SUV बनाने की दिशा में इशारा करता है।

टेस्ट म्यूल में ब्लैक लेदरैट सीट्स देखने को मिली हैं, जो टॉप वेरिएंट्स के लिए होंगी। सबसे दिलचस्प बात फ्रंट सीट के हेडरेस्ट का डिजाइन है, जो काफी हद तक नई जनरेशन Kia Seltos से मिलता-जुलता है। रियर सीट्स में भी बड़ा सुधार नजर आता है।

नई Creta में पीछे बैठने वालों के लिए पहले से ज्यादा लेगरूम मिलने के संकेत हैं, जिससे व्हीलबेस बढ़ने या बेहतर पैकेजिंग की संभावना दिखती है। इसके साथ ही अब तीनों रियर पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं, जो कम्फर्ट के साथ-साथ सेफ्टी के लिहाज से भी बड़ा अपग्रेड है। रियर AC वेंट्स की मौजूदगी भी बनी हुई है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे दिवाली 2026 के आसपास पेश कर सकती है। तेजी से बढ़ती मिड-साइज SUV सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा को देखते हुए यह मॉडल Hyundai के लिए बेहद अहम होने वाला है।

Tag: #nextindiatimes #HyundaiCreta #Hyundai

RELATED ARTICLE

close button