25 C
Lucknow
Tuesday, November 25, 2025

Honda CB750 Hornet हुई अपडेट, लुक के साथ मिले कमाल के ऑप्शंस

ऑटो डेस्क। होंडा मोटरसाइकिल अपनी बड़ी मोटरसाइकिलों को ई-क्लच के साथ अपडेट कर रही है। कंपनी ने 2026 Honda CB750 Hornet को भी ई-क्लच से अपडेट कर दिया है। इसे ग्लोबल लेवल पर पेश कर दिया है। यह तकनीक राइड को और भी ज्यादा आसान और स्मूद बनाती है। इसके डिजाइन और मैकेनिकल सेटअप में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं।

यह भी पढ़ें-गजब के फीचर्स के साथ लांच हुई Kawasaki Versys 1100, देखें कीमत

इस बाइक को नए कलर ऑप्शन दिया गया है। इस मॉडल को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 2026 Honda CB750 Hornet में वही पुराना पावरफुल 755cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 90 hp की पावर और 75 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें नया ई-क्लच फीचर दिया गया है, जो राइडर को क्लच पर ज्यादा मेहनत नहीं करने देती। इसकी मदद सेगियर शिफ्टिंग बेहतर आसान हो जाती है।

इस सिस्टम में इलेक्ट्रॉनिक एक्ट्यूएटर्स लगे हैं, जो क्लच ऑपरेशन को ऑटोमेटिक कर देते हैं। कंपनी राइडर को फुल मैनुअल कंट्रोल का ऑप्शन भी दे रही है। होंडा मोटरसाइकिल ने Honda CB750 Hornet के साइकल पार्ट्स में बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहली की तरह ही Showa SFF-BP USD फोर्क (फ्रंट) और लिंक्ड मोनोशॉक (रियर) का इस्तेमाल हुआ है।

इसमें पहले की तरह ही ब्रेकिंग सेटअप है। इसके आगे की तरफ 296mm के डुअल डिस्क और पीछे की तरफ 240mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें डुअल चैनल ABS भी मिलता है। इसमें पहले की तरह ही कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ और नेविगेशन सपोर्ट, HSTC (होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल), चार राइडिंग मोड दिए गए हैं। इन सभी फीचर्स के साथ यह बाइक टेक-सेवी राइडर्स के लिए और ज्यादा आकर्षक बन जाती है।

Tag: #nextindiatimes #HondaCB750Hornet #Honda

RELATED ARTICLE

close button