44.7 C
Lucknow
Friday, May 16, 2025

पाकिस्तान और तुर्किए का झंडा एक जैसा होते हुए भी है इतना अलग, जानें अंतर

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान (India and Pakistan) में हालिया तनाव के बीच तुर्की जिस तरीके से पाकिस्तान के साथ खड़ा था, उसके बाद देशभर में बॉयकॉट तुर्की (Boycott Turkey) मुहिम जोर पकड़ रही है। आपको बता दें भारत और तुर्की एक-दूसरे से कई जरूरी सामान लेते हैं। दोनों देश आपस में केमि‍कल, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स पार्ट और कपड़ों का आयात-निर्यात करते हैं। तुर्की (Turkey) की कंपनी सेलेबी एविएशन द‍िल्‍ली-मुंबई समेत कई प्रमुख एयरपोर्ट की सुरक्षा संभालती है।

यह भी पढ़ें-क्या होती है टेरिटोरियल आर्मी और क्या होता है इनका काम, पढ़ें यहां

तुर्की (Turkey) का मार्बल काफी मशहूर है। भारत में यहां के मार्बल की काफी ड‍िमांड है। भारतीय बाजार (Indian market) में तुर्की के सेब और फलों का आयात क‍िया जाता है। सोना, सब्‍ज‍ियों, चूना और सीमेंट का ब‍िजनेस भी तुर्की से होता है। साल 2023-24 के दौरान भारत ने 1.81 करोड़ डॉलर (करीब 150 करोड़) का खनिज तेल इम्‍पोर्ट क‍िया था।

ऐसे में क्या आप यह जानते हैं कि पाकिस्तान और तुर्किए (Turkey) का झंडा एक जैसा क्यों दिखता है, चलिए जानते हैं कि इसकी वजह क्या है? पाकिस्तान (Pakistan) और तुर्किए का झंडा एक जैसा दिखता है, लेकिन इनमें कई अंतर भी हैं। हालांकि पाकिस्तान के झंडे में अर्धचंद्र और तारा बीच में बना हुआ है तो वहीं तुर्किए (Turkey) के झंडे में अर्धचंद्र और तारा बाईं तरफ बना है। इसके अलावा दोनों ही झंडे में रंग का भी सबसे बड़ा अंतर है, जिसमें पाकिस्तान का झंडा हरे रंग का है जबकि तुर्किए का झंडा (Turkish flag) लाल रंग का है। साथ ही पाकिस्तान के झंडे में सफेद रंग की पट्टी भी शामिल है जबकि तुर्किए का झंडा पूरी तरह से लाल रंग का है।

तुर्किए झंडे (Turkish flag) का रंग ओटोमन साम्राज्य के बैनर के शाही मानक रंग से अपनाया गया था, वहीं पाकिस्तान झंडे का हरा रंग इस्लाम पर आधारित है। इसके अलावा पाकिस्तान का झंडा पाकिस्तान की संविधान सभा में 11 अगस्त, 1947 को अपनाया था। वहीं तुर्किए के झंडे (Turkish flag) को आधिकारिक तौर पर 5 जून 1936 को अपनाया गया था। पाकिस्तान के झंडे को परचम-ए सितारा ओ-हिलाल के नाम से भी जाना जाता है। वहीं तुर्किए के झंडे को अल बयार्क या लाल झंडा भी कहा जाता है।

Tag: #nextindiatime #BoycottTurkey #IndiaandPakistan

RELATED ARTICLE

close button