डेस्क। क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि वॉशरूम, Bathroom और रेस्ट रूम जैसे शब्दों का इस्तेमाल कुछ इस तरह से किया जाता है कि जैसे इन तीनों शब्दों का मतलब एक ही हो; पर ऐसा सच में बिल्कुल नहीं है। आइए जानते हैं कि इन शब्दों का आखिर मतलब क्या होता है?
यह भी पढ़ें-फ्लाईओवर और ओवरब्रिज में क्या होता है अंतर, जानें जवाब
बाथरूम उस जगह के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो एक निजी या फिर घरेलू स्थान होता है और वहां पर नहाने की सुविधा मौजूद होती है। बाथरूम में आमतौर पर एक बाथटब या फिर शॉवर, एक सिंक और कभी-कभी एक टॉयलेट सीट भी होती है। बाथरूम में नहाने की सुविधा होती है। हालांकि कई आधुनिक घरों में बाथरूम के अंदर ही टॉयलेट सीट लगाकर शौचालय भी बना दिया जाता है।
वॉशरूम सार्वजनिक स्थानों जैसे कि रेस्टोरेंट, कार्यालय या सिनेमाघर में पाया जाता है। इसमें हाथ धोने के लिए सिंक और एक टॉयलेट सीट होती है लेकिन नहाने की कोई सुविधा नहीं होती। संयुक्त राज्य अमेरिका में वॉशरूम की जगह रेस्टरूम शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो यह सुनने में आराम करने की जगह लग सकता है लेकिन दरअसल इस शब्द का इस्तेमाल 20वीं सदी की शुरुआत से किया जाने लगा।

रेस्टरूम सिंक से सुसज्जित सार्वजनिक शौचालय होते हैं। ब्रिटिश अंग्रेजी में टॉयलेट सबसे सीधा शब्द है जबकि अमेरिकी अंग्रेजी में रेस्टरूम शब्द का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। वहीं कनाडा में वॉशरूम शब्द का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। अगर कनाडा की बात करें तो वहां वॉशरूम शब्द का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो अगर आप घर पर है तो यह बाथरूम है, अगर आप किसी सार्वजनिक स्थान पर हैं तो यह वॉशरूम या फिर रेस्टरूम है।
Tag: #nextindiatimes #Bathroom #GK




