38.6 C
Lucknow
Tuesday, April 22, 2025

​मेष राशि समेत इन जातकों के लिए सुखद रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

मेष:मेष राशि के जातको के लिए आज शनिवार का दिन सुखमय रहेगा। शाम को आप कारोबार की कोई ऐसी डील फाइनल कर सकते हैं जिससे आपको लाभ मिलेगा। आप अपने परिजनों के लिए किसी छोटी सी पार्टी का भी आयोजन कर सकते हैं जिससे आज घर में चहल पहल की स्थिति रहेगी। मेष राशि वालों के यश और कीर्ति में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातक किसी भी बात पर अपने अधिकारियों से न उलझें नहीं तो बाद में इससे आपको परेशानी हो सकती है।

वृषभ :आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आज आप अपने माता-पिता को कहीं घुमाने या देव स्थान की यात्रा पर ले जा सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन और कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अधिकारियों से आपके संबंध बेहतर होंगे। वृषभ राशि के जातक आज शाम अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

मिथुन :आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। नौकरी से जुड़े लोगों को आज कुछ लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन परिश्रम आज अधिक रहने वाला है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। आज आपके व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाएं आपके दिमाग में आएंगी, जिनसे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। छात्रों को आज अपने शिक्षकों और वरिष्ठ मित्रों से सहयोग मिलेगा। 

कर्क :कर्क राशि के सितारे कहते हैं कि यदि आप आज अपने व्यापार में कोई डील फाइनल करते हैं तो भविष्य में आपको अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन आपको इसे अपनी बुद्धि और विवेक से ही फाइनल करना होगा। अगर आप किसी के बहकावे में आकर ऐसा करते हैं तो इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज दिन उत्साहवर्धक रहेगा। कककक लोगों को आज अपने पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, नहीं तो उनके बीच बड़ा टकराव हो सकता है। आज आप शाम का समय अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में बिताएंगे।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।

कन्या:कन्या राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रूप से अच्छा है फिर भी नौकरीपेशा जातकों को आज अपने शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। कन्या राशि वालों को आज शाम किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आप देव दर्शन के लिए मंदिर भी जा सकते हैं। व्यापार करने वाले जातक आज साझेदारों से मेलजोल बनाकर रखें लेकिन आँख मूंदकर भरोसा करने से बचें। इस राशि के छात्रों का मन आज चंचल रह सकता है जिससे पढाई के प्रति मन में अरुचि हो सकती है।

तुला:तुला राशि में आज राशि स्वामी शुक्र का गोचर करना इनके लिए सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा, जिसके चलते आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। जीवनसाथी की खुशी के लिए आज कुछ उपहार आदि भी दे सकते हैं। आज आप दूसरों के लिए पहले सोचेंगे और सच्चे दिल से सेवा करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप शाम का समय अपने बच्चों की समस्याएं सुलझाने में बिताएंगे।

वृश्चिक :अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो किसी परिचित की मदद मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपको चीजें स्पष्टता से समझ में आ जाएंगी। व्यापार में अधिक पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और व्यापार विस्तार की योजना भी बनाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को कल कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा और उनके सहयोग से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और माता पिता के साथ आपके संबंध पहले की तुलना में अधिक मजबूत होंगे।

धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत और धन खर्च का ध्यान रखना होगा।

मकर :मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके काम में विघ्न बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज किसी बुजुर्ग की सेहत को लोग चिंता हो सकती है। आज शाम को आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। यदि आपका मकान, दुकान आदि से संबंधित कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल सकता है।

कुंभ :आज शनिवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए सेहत के मामले में नरम गरम रह सकता है। इसलिए आपको आज सेहत के मामले में सतर्क और सजग रहना चाहिए वैसे आज आपको पारिवारिक जीवन में पिता और घर के बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में भी आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा लेकिन सलाह है कि आज किसी से भी राजनीतिक विवाद करने से बचें। कुंभ राशि के कारोबारी जातकों को आज कारोबार में लाभ मिलेगा। 

मीन:आज मीन राशि के सितारे बताते हैं आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन मन को स्थिर और संयमित रखें। आपके सितारे कहते हैं कि आप आज अपने व्यवहार और बातों से सफलता पाएंगे। परिवार और कार्यक्षेत्र में आपको अपेक्षित सहयोग मिल जाएगा। कारोबार में आज के दिन आपको लाभ मिलेगा। आप आज वाहन और सेहत पर धन खर्च करेंगे। शुभ कार्यों में आपको आज शामिल होने का मौका मिलेगा। जिन जातकों की शादी की बात चल रही है उनकी बात आज आगे बढ़ सकती है। 

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button