23.9 C
Lucknow
Saturday, September 28, 2024

पहली ही बारिश ने खोल दी राम मंदिर निर्माण की पोल, टपकने लगा छत से पानी

Print Friendly, PDF & Email

अयोध्या। मानसून (monsoon) की पहली बारिश (Rain) ने राम मंदिर (Ram temple) निर्माण की पोल खोल दी है। राम मंदिर की छत से बारिश का पानी टपकने लगा है। मंदिर के गर्भगृह के बाहर वीआईपी दर्शन स्थल पर छत से तेजी से पानी टपक रहा है। राम मंदिर (Ram temple) के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि यह हैरान करने वाली घटना है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट जारी

इसी साल 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। राम मंदिर (Ram temple) की छत से पानी टपक रहा है। मानसून (monsoon) की पहली बारिश (Rain) में पानी का तेजी से रिसाव हो रहा है। मंदिर (Ram temple) के निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है। इससे पहले हुई बारिश में गर्भगृह में भी पानी टपका था, जिसे ठीक करा दिया गया था।

उन्होंने कहा कि गर्भगृह के सामने दर्शन स्थल, जहां नए पुजारी बैठते हैं, जहां से वीआईपी दर्शन करते हैं, रात में हुई बारिश (Rain) के कारण वहां पानी भर गया था। सुबह जब पुजारी भगवान की पूजा (worship) करने गए तो उन्होंने वहां पानी भरा हुआ पाया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद मंदिर (Ram temple) से पानी निकाला गया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं है, ऊपर से पानी टपकने लगा है। यह बहुत बड़ी समस्या है, सबसे पहले इस समस्या का समाधान होना चाहिए।

राम मंदिर (Ram temple) के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने पुष्टि करते हुए कहा कि राम मंदिर की छत पहली ही बारिश (Rain) में टपकने लगी है। उन्होंने कहा कि अगर एक-दो दिन में इंतजाम नहीं किए गए, तो दर्शन और पूजन बंद करना पड़ेगा। शनिवार देर रात दो से पांच बजे तक बारिश हुई। गर्भगृह के सामने मंडप में चार इंच पानी भर गया। लोगों को करंट उतरने का डर सता रहा था। इसी कारण सुबह चार बजे की आरती टार्च की रोशनी में करनी पड़ी। छह बजे की आरती भी ऐसे ही हुई है।

Tag: #nextindiatimes #Rain #Ramtemple

RELATED ARTICLE

close button