डेस्क। जिस Brooklyn Jail में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को रखा गया है। यह जेल अपनी कठोर परिस्थितियों के लिए इतना कुख्यात है कि कई न्यायाधीशों ने यहां कैदियों को भेजने से इनकार कर दिया है। इस जेल में एक समय म्यूजिक स्टार आर केली और सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स जैसे मशहूर कैदी भी रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें-क्या है अमेरिका की डेल्टा फोर्स; जिसने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को किया गिरफ्तार
1990 के दशक में खुले इस जेल में वर्तमान में करीब 1,300 कैदी हैं, जिनमें गैंगस्टर, ड्रग तस्कर और व्हाइट-कॉलर अपराधी शामिल हैं। यहां म्यूजिक स्टार आर केली और सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स जैसे चर्चित हस्तियां भी कैद रह चुकी हैं। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के नजदीक, एक इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित यह जेल ‘धरती पर नरक’ और ‘एक त्रासदी’ के रूप में जानी जाती है। कैदियों और वकीलों ने यहां हिंसा, रिश्वतखोरी और खराब सुविधाओं की शिकायतें की हैं।

साल 2024 में इस जेल में दो कैदियों की हत्या तक हो चुकी है। साल 2019 में इस जेल में एक हफ्ते तक बिजली कटी रजो जिससे जेल के अंदर हफ्ते तक ठंड और अंधेरा बना रहा। फेडरल ब्यूरो ऑफ प्रिजन्स का दावा है कि उन्होंने स्थितियों में सुधार किया है। ब्यूरो के अनुसार जेल में मेडिकल स्टाफ बढ़ने, रखरखाव अनुरोधों को पूरा करने, बिजली, प्लंबिंग, भोजन और एयर कंडीशनिंग सिस्टम को बेहतर बनाने पर काम किया है।
अपराध नियंत्रण के लिए मार्च में 23 कैदियों पर आरोप लगाए गए, जिनमें डोरिटोस बैग में हथियार तस्करी से लेकर जैम मास्टर जे की हत्या के दोषी को चाकू मारना शामिल है। सितंबर में ब्यूरो ने कहा कि एमडीसी ब्रुकलिन कैदियों और कर्मचारियों के लिए सुरक्षित है। कैदियों की संख्या 1,580 से घटकर कम हो गई, जिससे अपराध और प्रतिबंधित सामान में कमी आई है।
Tag: #nextindiatimes #BrooklynJail #NicholasMaduro #Venezuela




