14 C
Lucknow
Thursday, January 1, 2026

नीला ड्रम, मेघालय हनीमून और…, जानें 2025 की टॉप क्राइम मिस्ट्री

नई दिल्ली। नए साल का सभी को बेसब्री से इंतजार है। मगर 2025 की कई घटनाएं हमेशा लोगों के जहन में जिंदा रहने वाली हैं। हम बात कर रहे हैं इस साल की सबसे बड़ी Crime स्टोरीज के बारे में, जिनकी कहानी ने लोगों की रूह कंपा दी थी।

यह भी पढ़ें-पुरुष या महिला? साइबर ठग किसे बनाते हैं सबसे ज्यादा शिकार; जानें यहां

मार्च 2025 में मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए विदेश से भारत आए सौरभ को उसकी पत्नी ने ही मौत के घाट उतार दिया और घटना के 18 दिन बाद सौरभ का शव नीले ड्रम में मिला। सौरभ राजपूत ने 2016 में मुस्कान रस्तोगी से शादी की थी। कानून का शिकंजा कसने के बाद मुस्कान और साहिल ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया।

अप्रैल 2025 में शादी के 12 दिन बाद इंदौर के 30 वर्षीय राजा रघुवंशी ने अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय के लिए उड़ान भरी। सोनम के साथ सात जन्म बिताने का सपना देखने वाले राजा को उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर मरवा डाला। फ़िलहाल सभी को हिरासत में ले लिया गया। राजा से शादी के पहले ही सोनम और राज रिलेशनशिप में थे।

हरियाणा के पानीपत में एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंची 6 साल की विधि अचानक लापता हो गई और कुछ देर बाद उसका शव पानी के टब में तैरता मिला। विधि की कातिल कोई और नहीं बल्कि उसकी खुद की चाची पूनम थी। पुलिस की पूछताछ में पूनम ने बताया कि वो नहीं चाहती थी घर में कोई उससे ज्यादा खूबसूरत दिखे। विधि से पहले भी पूनम ने 3 भतीजियों और अपने खुद के बेटे को मौत के घाट उतार दिया था।

Tag: #nextindiatimes #Crime #bluedrum

RELATED ARTICLE

close button