27 C
Lucknow
Wednesday, March 12, 2025

सिर्फ इतने घंटे रहेगा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, फिर मंडराने लगेगा भद्रा का साया

डेस्क। रंगों का त्योहार यानी होली (Holi) को लेकर लोगों काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रंगों का यह त्योहार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस बार 24 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan) और 25 मार्च को (धुलेंडी) रंग खेला होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन (Holika Dahan) बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है।

यह भी पढ़ें-पंजाब में जहरीली शराब का कहर, 21 पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा, SIT गठित

इस वर्ष होलिका दहन (Holika Dahan) चंद्र ग्रहण के साथ भद्राकाल के साये में होगा। इस साल होली (Holi) पर करीब 100 साल बाद चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत नहीं दिखाई देगा। ऐसे में होलिका दहन शुभ मुहूर्त में ही करना अनिवार्य है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09:55 बजे शुरू होगी और 25 मार्च 2024 को दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।

शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन (Holika Dahan) पूर्णिमा तिथि और भद्रा मुक्त काल में करना सर्वोत्तम माना जाता है। ऐसे में 24 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाएगा जबकि 25 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार होलिका दहन (Holika Dahan) का शुभ मुहूर्त सिर्फ एक घंटा 14 मिनट रहेगा। दरअसल 24 मार्च को भद्रा पुच्छ काल शाम 06:34 बजे से शाम 07:54 बजे तक रहेगा। जबकि भद्रा मुख काल शाम 7:54 बजे से रात 10:07 बजे तक रहेगा।

इसलिए सर्वार्थ सिद्धि योग में होलिका दहन (Holika Dahan) का शुभ मुहूर्त रात 11:12 बजे से 12:24 बजे तक रहेगा, लेकिन लोकाचार और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन (Holika Dahan) सोमवार को सूर्योदय से पहले किया जा सकता है। इस शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करने से आपका जीवन सुखमय रहेगा और कोई दोष नहीं लगेगा ।

Tag: #nextindiatimes #holi #HolikaDahan #festival

RELATED ARTICLE

close button