33.6 C
Lucknow
Friday, March 14, 2025

चुनाव से पहले टूट गया सपा और पल्लवी पटेल की पार्टी का गठबंधन

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा (SP) के टिकट पर सिराथू विधानसभा सीट से लड़ी दिग्गज नेता और बीजेपी के पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को करारी शिकस्त देने वाली पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) की पार्टी ने सपा (SP) का साथ छोड़ दिया है। इसका ऐलान खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने किया है।

यह भी पढ़ें-अखिलेश यादव को तगड़ा झटका, पल्लवी पटेल ने मारी पलटी, किया ये ऐलान

यूपी में I.N.D.I गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बात नहीं बन पायी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) को 3 लोकसभा सीट देने से इनकार कर दिया। गुरुवार को लखनऊ में अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने दो टूक कहा कि अपना दल (कमेरावादी) से हमारा गठबंधन 2022 में था। 2024 में कोई गठबंधन नहीं है।

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपना दल कमेरावादी से गठबंधन तोड़ने की पुष्टि कर दी है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस करके इसकी पुष्टि कर दी। अखिलेश ने कहा, 2022 में अपना दल (कमेरावादी) (Pallavi Patel) से गठबंधन था, लेकिन अब टूट गया है। 2024 लोकसभा चुनाव में गठबंधन नहीं है। हमारे साथ असली लोकदल है। बदायूं कांड पर अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इस सरकार में उम्मीद नहीं है कि सच्चाई सामने आएगी।

वहीं दूसरी तरफ अपना दल कमेरावादी गठबंधन की नेता पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) ने बुधवार को फूलपुर, कौशांबी समेत तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा की थी। पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) ने कहा था कि वो इंडिया गठबंधन (I.N.D.I alliance) के तहत ये प्रत्याशी उतार रही हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी से सहमति का कोई जिक्र उन्होंने नहीं किया था।

Tag: #nextindiatimes #PallaviPatel #SP #AKHILESHYADAV

RELATED ARTICLE

close button