35 C
Lucknow
Wednesday, April 1, 2026

TCL की नई हाई-एंड Mini LED TV सीरीज लॉन्च, AI-आधारित गेमिंग फीचर्स से है लैस

टेक्नोलॉजी डेस्क। चीन की टेक दिग्गज कंपनी TCL ने अपनी नई हाई-एंड Mini LED TV सीरीज C8L लॉन्च कर दी है जिसे कंपनी ने अभी यूरोप में पेश किया है। हालांकि कंपनी इसे जल्द ही अमेरिका में QM8L नाम से पेश करने वाली है। इस नए 2026 लाइनअप में एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, स्लिम डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें-ओपन-ईयर क्लिप-ऑन डिजाइन वाले खास ईयरबड्स हुए लॉन्च, देखें फीचर्स

TCL ने इस सीरीज में ऑल न्यू SQD-Mini LED टेक्नोलॉजी मिल रही है, जो शानदार पिक्चर क्वालिटी ऑफर करती है। साथ ही टीवी में 100% BT.2020 कलर गैमट सपोर्ट और Ultra Color Filter के साथ Super Quantum Dot टेक्नोलॉजी भी मिल रही है। इसके अलावा टीवी में ज्यादा ब्राइटनेस और बेहतर कलर एक्यूरेसी भी मिल रही है। इन फीचर्स की मदद से टीवी में हर सीन ज्यादा कलर्स के साथ नेचुरल और वाइब्रेंट दिखता है।

इस सीरीज के मॉडल 98-इंच और 85-इंच में आते हैं जिसमें आपको 6000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। इससे टीवी में HDR कंटेंट देखने का एक्सपीरियंस नेक्स्ट लेवल पर पहुंच जाता है। डीप ब्लैक और ब्राइट हाइलाइट्स, कम ब्लूमिंग इफेक्ट और एडवांस डिमिंग जोन कंट्रोल इसे और भी खास बना देते हैं। साथ ही टीवी में TCL की All-Domain Halo कंट्रोल टेक्नोलॉजी से लाइट कंट्रोल और बेहतर हो जाता है।

डिजाइन की बात करें तो C8L सीरीज काफी प्रीमियम लुक में आती है। जहां आपको सिर्फ 5cm तक पतला डिजाइन, ZeroBorder डिस्प्ले और ज्यादा स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो देखने को मिलता है। टीवी में गेमर्स के लिए खास फीचर्स भी हैं जहां 144Hz रिफ्रेश रेट, VRR सपोर्ट (288Hz तक) और TSR AiPQ प्रोसेसर यानी AI बेस्ड इमेज एन्हांसमेंट भी मिलता है। इससे टीवी में गेमिंग और फास्ट-मोशन कंटेंट काफी स्मूद दिखाई देता है।

Tag: #nextindiatimes #TCL #MiniLEDTV

RELATED ARTICLE

close button