ऑटो डेस्क। टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपने आइकॉनिक Tata Sierra की फिर से एंट्री की गई है। इसे नए डिजाइन, मॉडर्न तकनीक और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ लेकर आया गया है। इसे C-सेगमेंट (4.2m–4.4m) में उतारा गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें-इसी साल लांच होगी Mahindra Thar, थार रॉक्स वाले मिलेंगे फीचर्स
22 साल के बाद Tata Sierra को 11.49 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। नई टाटा सिएरा को सात वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसे नई AWD-रेडी ARGOS प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें 205 mm ग्राउंड क्लीयरेंस, 622 लीटर बूट स्पेस दिया गया है। FWD वर्जन होते हुए भी इसका स्टांस काफी ऑफ-रोड फ्रेंडली है। टाटा ने पुरानी सिएरा के Alpine window स्टाइल को नए मॉडल में भी खास तरीके से शामिल किया है। SUV की चौड़ाई, ऊंचाई और 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं।

इसमें 17mm की सबसे स्लिम कनेक्टेड LED हेडलाइट्स, कनेक्टेड LED DRLs, LED फॉग लैंप, कनेक्टेड LED टेल लाइट्स, 19-इंच अलॉय व्हील, फ्लश डोर हैंडल, बॉक्सी और मस्कुलर डिजाइन, कॉर्नरिंग फॉग लैंप, बड़े विंडो एरिया और SUV स्टांस दिया गया है। नई सिएरा का केबिन काफी मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक है। यह टाटा की पहली SUV है जो ट्रिपल स्क्रीन डैश के साथ आती है।
टाटा की परफॉर्मेंस और सेफ्टी की पहचान इस SUV में भी दिखती है। इसमें कई एडवांस्ड एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। नई टाटा सिएरा को तीन इंजन ऑप्शन के साथ लेकर आया गयाय है। इसमें 1.5L Revotron (NA पेट्रोल), 1.5L Hyperion TGDI (टर्बो पेट्रोल) और 1.5L Kryotec (डीजल) इंजन दिया गया है। सिएरा को जिस फ्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है, वह AWD-कैपेबल है और कंपनी भविष्य में इसका AWD वेरिएंट लाएगी।
Tag: #nextindiatimes #TataSierra #TataMotors




