स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल में अपनी उम्मीदें बरकरार रखा हैं। अहम मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों के बड़े अंतर से हराया। इसी के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड में अपनी जीत का खाता भी खोल लिया है।
यह भी पढ़ें-T20 World Cup करवाने में कितने पैसे होते हैं खर्च, कैसे मिलती है इसकी मेजबानी
हालांकि इस जीत के बावजूद पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को कोई फायदा नहीं हुआ है और वे अभी भी ग्रुप-1 में तीसरे नंबर पर ही काबिज हैं। प्रोटियाज टीम की दो मैचों में दो जीत के साथ 4 पॉइंट्स हैं और नेट रन रेट भी +2.890 का है, जो बाकी टीमों से काफी बेहतर है, जबकि वेस्टइंडीज 2 मैचों में 1 जीतकर 2 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है।
दरअसल, वेस्टइंडीज का नेट रन रेट (NRR) +1.791 है और भारतीय टीम का -0.100 है, जिस वजह से कैरेबियाई टीम दूसरे नंबर पर बनी हुई है। इस ग्रुप की चौथी टीम जिम्बाब्वे है, जो अपने दोनों मैच हारकर आखिरी पायदान पर है और टीम इंडिया से अपने दूसरे मैच में मिली हार के बाद सेमीफाइनल की रेस से भी बाहर हो गई है।

इंग्लैंड की टीम 2 मैचों में 2 जीत के साथ ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम 2 मैचों में 3 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है। उसे अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, लेकिन न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तानी टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी , क्योंकि पाकिस्तान 2 मैचों में 1 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है।
Tag: #nextindiatimes #T20WorldCup2026 #TeamIndia #Super8




