26 C
Lucknow
Sunday, February 15, 2026

भारत-पाकिस्तान मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, अकेले ही कर सकते हैं बड़ा खेल

स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में सभी की नजरें अब भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर टिकी हुई हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस महामुकाबले के लिए कुछ खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। इसमें सबसे पहला नाम सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का है।

यह भी पढ़ें-ये हैं T20 World Cup के इतिहास में भारत-पाकिस्तान के रोमांचक मुकाबले

अभिषेक शर्मा:

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। अभिषेक अगर फिट होकर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलते हैं, तो ये पाक टीम के लिए बुरी खबर होगी। शर्मा ने एशिया कप में पाकिस्तानी गेंदबाजों को खूब परेशान किया था और उन्होंने शाहीन अफरीदी को पहली गेंद पर छक्का लगाया था। अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी से पाकिस्तानी गेंदबाज दबाव में आ जाते हैं।

हार्दिक पांड्या:

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक हमेशा ही पाकिस्तान के लिए बड़ी मुसीबत बनकर आते हैं। पांड्या का पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से ही नहीं गेंद के साथ भी रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 टी20 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि बल्ले से 97 रन बनाए हैं। ऐसे में हार्दिक पर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में सभी की नजरें रहने वाली हैं।

वरुण चक्रवर्ती:

भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अपनी स्पिन के जाल से बल्लेबाजों को फंसाने में माहिर है। वे इस समय टी20 के दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज हैं और उनकी विविधता के कारण बल्लेबाजों को पढ़ने में आसानी नहीं होती। कोलंबो की पिच आमतौर पर स्पिनर्स को मदद करती है और ऐसे में वरुण और भी घातक हो सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ होने इस मुकाबले में वरुण पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी।

Tag: #nextindiatimes #INDvsPAK #T20WorldCup2026

RELATED ARTICLE

close button