26.5 C
Lucknow
Friday, October 18, 2024

स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती आज, PM मोदी ने दी युवा दिवस की बधाई

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती (Swami Vivekanand) पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि विवेकानंद ने भारतीय अध्यात्मवाद और संस्कृति को वैश्विक पटल पर स्थापित किया।

यह भी पढ़ें-सीट बंटवारे पर छिड़ी रार, वाम दल ने RJD से कर दी इतनी सीटों की मांग

एक्स पर पोस्ट कर पीएम (PM Modi) ने लिखा,” ऊर्जा और स्फूर्ति से परिपूर्ण उनके विचार और संदेश युग-युगांतर तक युवाओं को कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।” बता दें कि स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekanand) की जयंती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। पीएम मोदी आज महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे, जिसमें देश भर से आए युवा भाग लेंगे। यह महोत्सव हर साल स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekanand) की जयंती पर आयोजित किया जाता है।

पीएम मोदी (PM Modi) के साथ ही देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने भी स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekanand) की जयंती पर उनको याद किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, मैं स्वामी विवेकानन्द (Swami Vivekanand) को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। एक महान आध्यात्मिक नेता और सुधारक, स्वामी जी ने भारतीयों को उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने के लिए देश भर में यात्रा की। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए काम करने और मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महान भारतीय आध्यात्मिक संदेश को पश्चिम तक फैलाया था। उनकी शिक्षाएं और विचार भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

ABVP celebrated Deepotsav on the eve of 161st birth anniversary of Swami  Vivekananda. | स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती की पूर्व संध्या पर अभाविप  ने मनाया दीपोत्सव - Dainik Bhaskar

स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekanand) की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी उनको याद कर नमन किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति की उत्कृष्टता का दर्शन कराने वाले स्वामी जी युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे। उनके विचारों ने युवाओं के चरित्र निर्माण और उनमें राष्ट्रीयता का भाव जागृत करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

Tag: #nextindiatimes #SwamiVivekanand #PMModi #president

RELATED ARTICLE

close button