14 C
Lucknow
Wednesday, February 4, 2026

सेफ्टी अपडेट के साथ लांच हुई Suzuki Access, कीमत है बेहद कम

ऑटो डेस्क। भारत में सुजुकी मोटरसाइकिल और स्‍कूटर की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से हाल में ही अपने स्‍कूटर Suzuki Access को अपडेट के साथ लॉन्‍च किया गया है। जिसके बाद यह पहले से ज्‍यादा सुरक्षित हो गया है।

यह भी पढ़ें-Maruti Suzuki Fronx को मिले बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स, जानें कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस स्‍कूटर को अब ABS जैसे बेहतरीन सेफ्टी फीचर के साथ ऑफर किया गया है। ABS फीचर एक राइडर असिस्ट फीचर है जो ब्रेक प्रेशर को नियंत्रित करता है ताकि पहिए लॉक होने से बचा जा सके। इसका फायदा पैनिक ब्रेकिंग के दौरान होता है।

इस एक्‍सेस 125 में 124 सीसी के इंजन से 6.2 किलोवाट की पावर और 10.2 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। स्‍कूटर में सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ ही फ्यूल इंजेक्टिड तकनीक को दिया गया है। निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर में 12 इंच के टायर और फ्रंट में डिस्‍क ब्रेक, डिजिटल स्‍पीडोमीटर, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, यूएसबी पोर्ट, 160 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस, 24.4 लीटर का बूट स्‍पेस, एलईडी हेडलाइट्स जैसे फीचर्स को दिया गया है।

सुजुकी की ओर से इस स्‍कूटर को एक्सेस राइड कनेक्ट एबीएस एडिशन और एक्सेस राइड कनेक्ट टीएफटी एबीएस एडिशन के साथ लॉन्‍च किया गया है। जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 92328 रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 98378 रुपये है। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक केनिची उमेडा ने कहा कि जहम एबीएस से लैस सुजुकी एक्सेस को पेश करके अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करने में खुश हैं। हम एक्सेस परिवार के भीतर विकल्पों की सीरीज का विस्तार कर रहे हैं, जिससे ग्राहकों को अपनी राइडिंग प्राथमिकताओं के अनुरूप वेरिएंट चुनने में सुविधा होगी।

Tag: #nextindiatimes #SuzukiAccess #automobile

RELATED ARTICLE

close button