34.7 C
Lucknow
Monday, March 31, 2025

Surya Grahan 2025: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव, भूलकर भी न करें ये काम

नई दिल्ली। सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025) 29 मार्च 2025 यानी शनिवार को लगने जा रहा है। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025) काफी अहम होने जा रहा है क्योंकि इस दिन शनि अमावस्या (Shani Amavasya), शनि गोचर भी लग रहा है। यह मीन राशि और भाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। यह भारत (India) में नहीं दिखाई देगा। इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।

यह भी पढ़ें-अंतरिक्ष के रहस्यों को जानना है तो जरूर देख लें ये शानदार बॉलीवुड फ‍िल्में

29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025) भारत में नहीं दिखेगा लेकिन आप इसे NASA और TimeandDate जैसी वेबसाइटों पर लाइव देख सकते है। आप इस अद्भुत खगोलीय घटना को ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर देख सकते हैं। आप TimeandDate.com पर जाकर ग्रहण देख सकते हैं। कई वैज्ञानिक संस्थान और वेधशालाएं अपने यूट्यूब चैनल पर सूर्य ग्रहण को लाइव टेलीकास्ट करते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025) निम्नलिखित समय पर होगा-

ग्रहण की शुरुआत: दोपहर 2:20 PM (IST)
ग्रहण का चरम बिंदु: शाम 4:17 PM (IST)
ग्रहण का समापन: शाम 6:13 PM (IST)

यह समय भारतीय समयानुसार (IST) दिया गया है, हालांकि यह ग्रहण भारत में सीधे नहीं देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें:

सूर्य ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियों को न छूएं। ग्रहण के दौरान भोजन करने से परहेज करें। नींद लेने से बचें। गर्भवती महिलाएं घर पर ही रहें। अधिक भागदौड़ से बचें। किसी भी नकारात्मक जगह पर जाने से बचें। ग्रहण के दौरान मन को शांत रखना चाहिए। भगवान विष्णु के मंत्रों का जप कर सकते हैं। ग्रहण के बाद स्नान करने का महत्व है। साथ ही दान भी कर सकते हैं। जहां-जहां सूर्य ग्रहण दिखेगा, वहां के लोगों को सूतक काल के दौरान इन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लगता है।

Tag: #nextindiatimes #SuryaGrahan2025 #ShaniAmavasya

RELATED ARTICLE

close button