30.6 C
Lucknow
Tuesday, July 1, 2025

2002 के मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस जारी

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। साल 2002 में रणजीत सिंह हत्या मामले में राम रहीम की बेल के खिलाफ सीबीआई (CBI) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दर्ज करवाई है। जिसके बाद अदालत ने नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें-मंदिर-मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, कल होगी सुनवाई

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim) और चार अन्य से CBI की अपील पर जवाब मांगा। इस अपील में साल 2002 के हत्या मामले में उन्हें बरी किए जाने के खिलाफ अपील की गई थी। देश के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने मामले में बरी किए गए लोगों से जवाब मांगते हुए नोटिस जारी किए।

बता दें कि CBI ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा 28 मई, 2024 को पारित आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सिंह और चार अन्य को संप्रदाय के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के मामले में बरी किया गया था। गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) सहित पांच लोगों पर आरोप था कि उन्होंने 10 जुलाई, 2002 को रणजीत की उस समय हत्या करवाई थी जब वह अपने गांव के नजदीक शाम के समय खेत में काम कर रहे थे।

पुलिस ने मामले में जांच करते हुए सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी। रणजीत डेरा सच्चा सौदा के पूर्व सदस्य और मैनेजर रहे हैं। इस मर्डर केस (murder case) में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) व अन्य दोषियों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा बरी कर दिया गया था।

Tag: #nextindiatimes #GurmeetRamRahim #SupremeCourt

RELATED ARTICLE

close button