32.3 C
Lucknow
Monday, March 16, 2026

सूर्य गोचर मीन राशि में बना रहे त्रिग्रह योग, जानें सभी राशियों पर इसका प्रभाव

मेष: मेष राशि के बारहवें भाव में सूर्य का गोचर हुआ है। यह भाव हानि, वैराग्य, विदेश यात्राओं और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतिनिधित्व करता है। इस अवधि के दौरान आपके द्वारा किए जा रहे गुप्त प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। हालांकि, आर्थिक रुप से खर्चो में इजाफा होने की संभावना भी बनती हुई दिख रही है। ये खर्चे विदेश यात्राओं से जुड़े हो सकते हैं। आगे चलकर ये खर्चे आपके लिए लाभकारी ही सिद्ध होंगे। 

वृषभ :आपकी राशि के ग्यारहवें भाव को सूर्य का गोचर प्रभावित कर रहा है। कुंडली का यह भाव आय, लाभ, इच्छाओं की पूर्ति और सामाजिक संबंधों से जुड़ा होता है और इसे लाभ भाव भी कहा जाता है। ऐसे में यह गोचर आपको पेशेवर क्षेत्र में मान-समान और नए अवसर प्रदान करेगा। इस दौरान आपको प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाने का मौका मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से आपकी प्रगति होगी। करियर में भी वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। 

मिथुन :सूर्य का गोचर मिथुन राशि के जातकों के दसवें भाव में हुआ है। दसवां भाव करियर, व्यवसाय, मान-सम्मान और सार्वजनिक छवि को नियंत्रित करता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिल सकते हैं। इसके अलावा कोई नई जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती हैं। इससे आपकी नेतृत्व क्षमता की भी परीक्षा होगी। सूर्य का मीन राशि में प्रवेश आपके करियर के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। इस अवधि के दौरान करियर में उन्नति होगी।

कर्क :कर्क राशि के नौवें भाव को सूर्य का गोचर प्रभावित करेगा। कुंडली का नौवां भाव भाग्य, नियति, आध्यात्मिकता और उच्च शिक्षा से संबंधित होता है। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को फोकस यात्राओं और आध्यात्मिक कार्यों पर अधिक रहेगा। इस अवधि के दौरान आपको नए अनुभव प्राप्त होंगे। लंबी दूरी की यात्राएं आपके लिए लाभकारी साबित होंगी। पिता तुल्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको सफलता दिलाएगा। कानूनी मामलों में आपको जीत प्राप्त होगी।

सिंह :सिंह राशि के जातकों के आठवें भाव में हो रहे सूर्य के गोचर के दौरान आपको अधिक सावधानी बरतनी होगी। वित्तीय मामलों में अचानक बदलाव हो सकता है। ऐसे में आपको आर्थिक मामलों में सावधानी पूर्वक कार्य करना होगा। अधिक तनाव भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखनी होगी। इस अवधि के दौरान क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। जोखिम भरें निर्णयों को लेते समय अधिक सतर्क रहें या फिलहाल के लिए टाल दें।

कन्या: कन्या राशि के जातकों के सातवें भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है। कुंडली का सप्तम् भाव विवाह, साझेदारी और रिश्तों से संबंधित होता है। इस अवधि के दौरान विवाहित जातकों को अधिक सतर्क रहना होगा। एक दूसरे को प्राथमिकता देने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। साझेदारी से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग के जातकों के लिए सूर्य का मीन राशि में गोचर शुभ रहने वाला है।

तुला: तुला के छठे भाव में मीन राशि में सूर्य गोचर हो रहा है। इस दौरान सुनियोजित कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। यह समय विरोधियों पर जीत प्राप्त करने का है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलने से काम का बोझ बढ़ सकता है। वहीं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की अधिक संभावना है। इस अवधि के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। हालांकि कार्यों को टालने से बचे।

वृश्चिक : आपकी राशि के पंचम भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है। कुंडली का यह भाव शिक्षा, रचनात्मकता, प्रेम संबंध और बच्चों से जुड़ा होता है। ऐसे में यह समय छात्रों कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए प्रगति दिलाने वाला रहेगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा। हालांकि अपने अहंकार को नियंत्रण में रखना होगा। वहीं, निवेश से जुड़े मामलों में आपको अधिक सावधानी बरतनी होगी। रचनात्मक कार्यों के लिए यह गोचर शुभ रहने वाला है।

धनु: सूर्य का गोचर धनु राशि के जातकों के चौथे भाव में हो रहा है। ऐसे में यह आपकी संपत्ति और भावनात्मक सुरक्षा को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपको पेशेवर लाइफ में धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिलेगी। वहीं, परिवार में किसी बात को लेकर टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आपको संयम से स्थिति को संभालना होगा। सूर्य के मीन राशि में गोचर के दौरान आपकी आर्थिक भी ठीक-ठाक बनी रहेगी।

मकर :मकर राशि के जातकों के तीसरे भाव में हो रहा सूर्य का गोचर आर्थिक तौर पर शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको छोटी लेकिन उपयोगी यात्रा का अवसर प्राप्त होगा। नई परियोजनाओं को शुरु करने के लिए यह अवधि लाभकारी सिद्ध होने वाली हैं। हालांकि, इस समय गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। ऐसे में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। यह समय नई तकनीकों पर काम करने और उससे लाभ अर्जित करने का है।

कुंभ :सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। कुंडली का दूसरा भाव धन, परिवार और वाणी का होता है। इसे धन भाव भी कहा जाता है। ऐसे में आपको वित्तीय योजनाओं पर सावधानी पूर्व काम करना होगा। आपकी आय में धीरे-धीरे लेकिन लगातार सुधार होगा। इस अवधि के दौरान अनावश्यक खर्चो पर आपको कंट्रोल करना होगा। बड़ा लाभ अर्जित करने के लिए आपको धैर्य से काम करना होगा।

मीन:आपकी राशि के पहले यानी लग्न भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है। ऐसे में सूर्य का मीन राशि में गोचर आपकी नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएगा। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में प्रगति भी देखने को मिलेगी। इस अवधि के दौरान आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां भी प्राप्त हो सकती हैं। हालांकि आपको सेहत का थोड़ा ध्यान रखना होगा।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button