श्रीलंका। श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) की तरफ से भारतीय मछुआरों (fishermen) को पकड़ने का सिलसिला जारी है। रविवार की सुबह आठ भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) ने पकड़ा और उनके पास से दो नावों को जब्त कर लिया। पकड़े गए मछुआरे तमिलनाडु (Tamil Nadu) के रामनाथपुरम के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें-‘भगवा मत पहनो, पोछ डालो तिलक और..’, बांग्लादेशी हिंदुओं को इस्कॉन की सलाह
पकड़े गए मछुआरों (fishermen) की पहचान मंगदु भत्रप्पन, रेड्डयूरानी, कन्नन, चिन्ना रेड्डयूरानी मुथुराज, अगस्तियार कुटम काली और थंगाचिमद यासीन, जीसस, उचिपुल्ली रामकृष्णन और वेलु के तौर पर की गई है। मंडपम मछुआरा संघ के अनुसार, पकड़े गए मछुआरे मंडपम से समुद्र की तरफ गए थे। वे पाक खाड़ी के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे।
आज सुबह श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) इस क्षेत्र में आई और मछुआरों (fishermen) के सीमा पार करने का दावा करने लगे। कल सात दिसंबर को रामनाथपुरम के मंडपम उत्तर तट से 324 नावों में मछुआरे पाक खाड़ी क्षेत्र में डेल्फ्ट द्वीप के पास मछली पकड़ रहे थे। श्रीलंकाई नौसेना आज सुबह इस क्षेत्र में पहुंची और दो नावों आईएनडी टीएन 11 एमएम को जब्त कर लिया।

जांच के बाद मछुआरों (fishermen) और नावों को जाफना मत्स्य विभाग के अधिकारियों को के हवाले कर दिया गया। इससे मछुआरों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। बता दें कि भारत और श्रीलंका के संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक विवादास्पद मुद्दा है। इस तरह की ज्यादातर घटनाएं पाक जलडमरूमध्य में होती हैं। यह तमिलनाडु से उत्तरी श्रीलंका के बीच एक पट्टी है। यह मछलियों के लिए समृद्ध क्षेत्र माना जाता है। इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों (fishermen) की गिरफ्तारी को एक गंभीर मुद्दा बताते हुए केंद्र सरकार से ठोक और सक्रिय कदम उठाने की अपील की थी।
Tag: #nextindiatimes #fishermen #SriLankanNavy