26.5 C
Lucknow
Friday, October 18, 2024

घर में घुसकर पत्नी और बच्चों के सामने श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर की हत्या

Print Friendly, PDF & Email

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका (Sri Lankan) के पूर्व क्रिकेटर धम्मिका निरोशना (Dhammika Niroshana) की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उनके घर में घुसकर पत्नी और बच्चों के सामने गोली मारी। धम्मिका निरोशना (Dhammika Niroshana) गॉल के अम्बालनगोडा में रहते थे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें-पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज बिली इब्दुल्लाह का निधन, फैली शोक की लहर

41 साल के क्रिकेटर धम्मिका निरोशना (Dhammika Niroshana) श्रीलंका (Sri Lankan) के अंडर 19 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार धम्मिका निरोशन (Dhammika Niroshana) पर अंबालांगोडा स्थित उनके घर के बाहर उनकी अनजान हमलावर ने गोली चलाई। इस दौरान हत्या के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और इसकी पुलिस को तुरंत जानकारी दी गई। फिलहाल श्रीलंका (Sri Lankan) पुलिस शूटर की तलाश में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी 12 बोर की बंदूक के साथ आया था।

दरअसल धम्मिका निरोशन (Dhammika Niroshana) की उनके घर के बाहर एक अज्ञात हमलावर ने हत्या की। धम्मिका अपने एक करीबी दोस्त दासुन मनावाडु की हत्या के बाद देश छोड़कर चले गए थे। वह तीन महीने पहले ही श्रीलंका (Sri Lankan) लौटे थे। यह पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है कि क्या निरोशन की हत्या और गाल डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिरी की हत्या के बीच कोई संबंध है।

धम्मिका निरोशना (Dhammika Niroshana) ने श्रीलंका (Sri Lankan) की अंडर 19 टीम के लिए साल 2000 में डेब्यू किया था। उन्होंने करीब दो साल तक अंडर 19 टीम के लिए मैच खेले। वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और लोअर ऑर्डर के बैट्समैन थे। उन्होंने 2001 से 2004 के बीच गॉल क्रिकेट (Cricket) क्लब के लिए 12 फर्स्ट क्लास मैच और 8 लिस्ट ए मैच खेले। उन्होंने 10 मैचों में कप्तानी भी की। एंजलो मैथ्यूज, उपल थरंगा जैसे श्रीलंका (Sri Lankan) के कई बड़े स्टार खिलाड़ी अंडर 19 के दिनों में धम्मिका की कप्तानी में खेल चुके हैं।

Tag: #nextindiatimes #cricket #SriLankan

RELATED ARTICLE

close button