29 C
Lucknow
Saturday, August 16, 2025

श्रीलंकाई सेना ने भारतीय मछुआरों पर की गोलीबारी, 5 घायल; उच्चायुक्त तलब

डेस्क। भारत और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच एक बार फिर से तनाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। मंगलवार को डेल्फ़्ट द्वीप के पास 13 भारतीय मछुआरों (fishermen) को मछली पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई नौसेना (Navy) द्वारा गोलीबारी की घटना सामने आई। इस घटना के दौरान मछली पकड़ने वाले मछुआरे (fishermen) नाव पर सवार थे।

यह भी पढ़ें-बांग्लादेश में हड़ताल पर गए रेलवे कर्मचारी, 400 ट्रेनों का संचालन प्रभावित

दरअसल मंगलवार को सुबह डेल्फ़्ट द्वीप के पास भारतीय मछुआरों मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों (fishermen) को हिरासत में ले लिया और इन मछुआरों में पर गोलीबारी भी गई। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा की गई गोलीबारी की घटना पर गुरुवार को श्रीलंका के समक्ष भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी के जवाब में विदेश मंत्री ने नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया।

वहीं इस घटना को लेकर कड़ा विरोध जताया। बयान में कहा गया है कि कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने भी इस मामले को श्रीलंका सरकार के विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है। बयान में कहा गया कि भारत सरकार ने हमेशा मछुआरों से संबंधित मुद्दों को मानवीय और मानवीय तरीके से निपटाने की आवश्यकता पर बल दिया है, जिसमें आजीविका संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखा गया है। किसी भी परिस्थिति में बल का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। इस संबंध में दोनों सरकारों के बीच मौजूदा सहमति का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि मंगलवार को तमिलनाडु के मछुआरे (fishermen) समुद्र में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने उनकी नाव पर गोलीबारी कर दी। इस हादसे में 5 मछुआरे घायल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नाव में 13 मछुआरे सवार थे। बताया जाता है कि 13 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा को पार कर उनके मछली पकड़ने के क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इन मछुआरों की नावों को भी जब्त कर लिया गया।

Tag: #nextindiatimes #fishermen #SriLanka

RELATED ARTICLE

close button