28.7 C
Lucknow
Sunday, April 20, 2025

सपा ने नरेश उत्तम को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया, अब इन्हें दी गई जिम्मेदारी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। इसी बीच सपा ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। समाजवादी पार्टी ने नरेश उत्तम (Naresh Uttam) को उनके पद से हटा दिया है और उनकी जगह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने श्यामलाल (Shyam Lal Pal) को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें-एटा: अखिलेश यादव की जनसभा में हुआ बड़ा हादसा, टूट गया पंडाल और फिर…

आपको बता दें कि नरेश उत्तम (Naresh Uttam) फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। नरेश उत्तम पटेल अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बेहद करीबी माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam) अपने चुनाव पर पूरी तरह से फोकस कर सकें, इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंपी है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल (Shyam Lal Pal) प्रयागराज के रहने वाले हैं। पार्टी में वो प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिव रह चुके हैं। श्याम लाल पाल ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। सूत्रों का दावा है कि गैर यादव पिछड़ा वोट बैंक को मजबूत करने के लिए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने श्याम लाल को कमान सौंपी हैं। वह पार्टी में प्रदेश सचिव व महासचिव पद पर काम कर चुके हैं। अभी तक प्रदेश उपाध्यक्ष थे।

बता दें कि कल उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 10 सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुरी सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल है। इस फेज में कुल 100 उम्मीदवार (candidates) चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं 1.88 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे।

Tag: #nextindiatimes #AkhileshYadav #NareshUttam

RELATED ARTICLE

close button