35.8 C
Lucknow
Friday, March 14, 2025

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुःख

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (SP) सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Burke) का निधन हो गया। सोमवार को उनके निधन की सूचना आई है। पिछले दिनों सपा (SP) सांसद को तबीयत खराब होने के बाद मुरादाबाद के निजी अस्पताल (hospital) में भर्ती कराया गया था। शरीर में यूरिन इंफेक्‍शन और क्रिएटिनिन बढ़ने के चलते सांसद की तबीयत बिगड़ी थी।

यह भी पढ़ें-यूपी में राज्यसभा सीटों पर मतदान शुरू, शिवपाल यादव ने सपा विधायकों को दी चेतावनी

सपा (SP) सांसद के विधायक पोते जियाउर्ररहमान बर्क लगातार उनके साथ मौजूद थे। पिछले दिनों मुरादाबाद दौरे के दौरान सपा (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सीनियर सांसद की जानकारी ली थी। अस्पताल (hospital) पहुंचकर उनका हालचाल जाना था। संभल से समाजवादी पार्टी के 93 वर्षीय सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Burke) का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद मुरादाबाद के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार हो रहा था। अचानक मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा से सपा विधायक जियाउर्ररहमान बर्क (Ziaur Rahman Burke) ने बताया कि सांसद की तबीयत क्रिएटिनिन बढ़ने से खराब थी। इस कारण इंफेक्‍शन (infection) बढ़ा था। अक्‍टूबर 2023 में भी सपा (SP) सांसद की तबीयत इसी वजह से खराब हो गई थी। उस समय भी उन्‍हें अस्‍पताल (hospital) में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी तबीयत ठीक होने के बाद अस्पताल (hospital) से रिलीज किया गया। इस बार वे अस्पताल से लौट नहीं पाए।

समाजवादी पार्टी (SP) ने बर्क (Shafiqur Rahman Burke) के निधन पर शोक जताया है। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया साइट से लिखा गया कि सपा के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Burke) साहब का इंतकाल, अत्यंत दुखद। उनकी आत्मा को भगवान शांति दें। शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि! सपा (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सपा के वेटरन लीडर के निधन पर शोक जताया है।

Tag: #nextindiatimes #ShafiqurRahmanBurke #SP #akhileshyadav

RELATED ARTICLE

close button