33 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

Sony ने प्रीमियम फीचर्स के साथ बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV किया लॉन्च, देखें खासियतें

टेक्नोलॉजी डेस्क। सोनी ने नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर किया है जिसे कंपनी ने अपनी 2026 TV लाइनअप के तहत पेश किया है। इस लाइनअप में कंपनी ने Bravia 3 II पेश किया है जो अलग-अलग स्क्रीन साइज में आता है। ये टीवी खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो प्रीमियम फीचर्स के साथ बड़ी स्क्रीन एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें-Realme के इस फोन पर 5000 से ज्यादा का डिस्काउंट, पढ़ें इसके फीचर्स

कंपनी ने सोनी Bravia 3 II को 43-इंच से लेकर 100-इंच तक के बड़े स्क्रीन साइज में पेश किया है। खास बात ये है कि कंपनी अब मिड-रेंज टीवी सेगमेंट में भी बड़े डिस्प्ले वाले मॉडल पेश कर रही है। कंपनी ने इस टीवी को Bravia 2 II से ऊपर रखा है, जिससे ये भी क्लियर हो गया है कि Sony इसे ज्यादा फीचर-लोडेड ऑप्शन के तौर पर पेश कर रहा है।

इस टीवी में सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें आपको XR प्रोसेसर देखने को मिल रहा है, जो आमतौर पर सोनी के प्रीमियम टीवी में दिया जाता है। यह प्रोसेसर सीन के हिसाब से पिक्चर को ऑप्टिमाइज कर सकता है, जिससे कलर, कॉन्ट्रास्ट और डिटेलिंग ज्यादा नेचुरल और बेहतर दिखाई देती है।

सोनी ने Bravia 3 II में गेमर्स के लिए भी कई खास फीचर्स को ऐड किया है। इन टीवी में 4K 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ चार फुल-बैंडविड्थ HDMI 2.1 पोर्ट्स मिल रहे हैं। आसान शब्दों में कहें तो आप एक साथ कई डिवाइस जैसे गेमिंग कंसोल, साउंडबार आदि टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही टीवी में ALLM (Auto Low Latency Mode), VRR और Auto HDR Tone Mapping जैसे फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हैं।

Tag: #nextindiatimes #Sony #Bravia3II

RELATED ARTICLE

close button