28 C
Lucknow
Friday, July 5, 2024

रायबरेली में सोनिया एक्टिव, अखिलेश के साथ एक मंच पर दिखेगा गांधी परिवार

Print Friendly, PDF & Email

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस (Congress) की हॉट सीट मानी जाने वाली रायबरेली (Rae Bareli) में आज नामी राजनेता एक ही मंच पर दिखाई देंगे। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज रायबरेली (Rae Bareli) में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी इस जनसभा में हाजिर रहेंगे।

यह भी पढ़ें-रायबरेली में भीड़ ने शादी पर पूछा सवाल तो बोले राहुल -‘जल्दी करनी पड़ेगी’

दो दिवसीय दौरे पर सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) गुरुवार को रायबरेली (Rae Bareli) पहुंच गई हैं। वह फुरसतगंज एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचीं। गेस्ट हाउस में वह पार्टी के नेताओ के साथ बैठक करेंगी। शुक्रवार को सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) एक मंच पर होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें रायबरेली (Rae Bareli) और अमेठी लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में मतदान है। चुनाव प्रचार का शोर थम से एक दिन पहले कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रायबरेली (Rae Bareli) सीट से चार बार की सांसद रहीं सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) आज रायबरेली आईटीआई के पास होने वाली रैली को संबोधित करेंगी। यह पहला मौका है जब अखिलेश यादव के साथ सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) चुनावी रैली का मंच शेयर करेंगी। इसके बाद राहुल-अखिलेश अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के लिए जनसभा करेंगे।

गौरतलब है कि रायबरेली (Rae Bareli) की सीट गांधी परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाती रही है। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शुक्रवार को रायबरेली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी इस जनसभा में हाजिर रहेंगे। बता दें कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) दो दशकों तक इस सीट से सांसद रही हैं।

Tag: #nextindiatimes #SoniaGandhi #RaeBareli #election

RELATED ARTICLE