27 C
Lucknow
Wednesday, September 18, 2024

शिमला में संजौली मस्जिद विवाद पर हालात बेकाबू, लाठीचार्ज में कई घायल

Print Friendly, PDF & Email

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में संजौली मस्जिद (Sanjauli Masjid) का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिमला के संजौली क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में जिला प्रशासन (district administration) ने संजौली में धारा 163 लागू कर दी है। इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस (police) बल तैनात है।

यह भी पढ़ें-‘मस्जिदों में आकर चुन-चुनकर मारेंगे’, BJP विधायक ने दी खुली धमकी; FIR दर्ज

संजौली क्षेत्र में मस्जिद (Sanjauli Masjid) में अवैध ढांचे को गिराने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों (protesters) पर सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया। पुलिस की लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। संजौली में प्रदर्शन उग्र हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस (police) के सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया है। संजौली के मस्जिद (Sanjauli Masjid) में कथित अवैध निर्माण को लेकर प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों और पुलिस के बीच झड़प के दौरान पानी की बौछारें और नारेबाजी जारी रही।

प्रदर्शनकारियों (protesters) को रोकने के लिए पुलिस वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है। (Sanjauli Masjid) मामले में भारी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारी पुलिस (police) के द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग तोड़कर मस्जिद की ओर बढ़ने लगे हैं। पुलिस लगातार वाटर कैनन और लाठीचार्ज के जरिए प्रदर्शनकारियों (protesters) को रोकने की कोशिश कर रही है।

उधर हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष कमल गौतम सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कमल गौतम मस्जिद (Sanjauli Masjid) के पास जाने की कोशिश कर रहे थे। जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप ने बताया कि संजौली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश दिया गया है। इसके तहत जिला के संजौली (Sanjauli) क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखने व शांति व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

Tag: #nextindiatimes #SanjauliMasjid #protesters #police

RELATED ARTICLE

close button