29.2 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026

सिद्धार्थनगर: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति के प्रेम संबंधों के चलते हत्या का आरोप

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज कस्बे में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस मामले में ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: आपसी रंजिश में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी लगभग तीन साल पहले भवानीगंज निवासी अरशद अली (पुत्र इदरीश) के साथ हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही घर में तनाव का माहौल रहता था। मृतका के पिता ने भवानीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनके दामाद अरशद अली का किसी दूसरी युवती के साथ प्रेम संबंध (Extramarital Affair) था। विवाहिता द्वारा इसका विरोध करने पर ससुराल में अक्सर विवाद और मारपीट होती थी।

पीड़ित पिता का दावा है कि इसी अवैध संबंध के रास्ते से हटाने के लिए उनकी बेटी की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही भवानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

परिजनों का कहना है कि अरशद का किसी दूसरी लड़की के साथ संबंध होने की वजह से उनकी बेटी की हत्या की गई है क्योंकि इसे लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भवानीगंज थाना में परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #Crime

RELATED ARTICLE

close button