33 C
Lucknow
Tuesday, April 7, 2026

सिद्धार्थनगर: गांव में नालियां गंदगी से जाम, संक्रामक बीमारियों का पैदा हुआ खतरा

सिद्धार्थनगर। सरकार जहां पर संचारी रोगों के फैलाने को रोकने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही है। वहीं जिम्मेदार सरकार की मंशा को पैरों तले रौंद रहे हैं। सिद्धार्थनगर जिले के इटवा विकास खंड के गांव परसा डिवाइचपार ऐसा गांव (Village) है, जहां पर नालियां गंदगी से जाम हैं और ग्रामीण सड़क पर बह रहे गंदे पानी से परेशान हैं। नालियों में भरे पानी और सड़क पर बह रहे पानी की संक्रामक बीमारियों के पैदा होने का खतरा बना रहता है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति के प्रेम संबंधों के चलते हत्या का आरोप

वहीं पर ग्राम में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप कई वर्षों से खराब पडा है लेकिन आश्चर्य की बात है कि मरम्मत के नाम पर 32500/ सरकारी धन निकाला जा चुका है। इस ग्राम में बना पंचायत भवन जिसकी मरम्मत 4 महीने पहले हो गई है। आज तक उस पर नाम तक लिखा हुआ नहीं है। वहीं पर पंचायत भवन पर ताला लगा मिला और पंचायत सहायक भी गायब मिले।

सामुदायिक शौचालय 10 महीनों से गंदगी का अम्बार है और शौचालय में कई समान टूटा फूटा भी नजर आया। महिला का मान्य देय 3 सालों का बकाया है। महिला केयर टेकर ने आरोप लगाते हुए बताया है कि ग्राम सचिव कहते हैं जब तक कमीशन नहीं मिलेगा तब तक कोई पैसा पास नहीं होगा। अपनी कमियों को छुपाने के लिए सचिव बयान देने से भगाते नजर आए। जब इसके लिए खंड विकास अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #Village

RELATED ARTICLE

close button