34 C
Lucknow
Wednesday, September 24, 2025

सिद्धार्थनगर: मां दुर्गा की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गैसड़ा गांव में सोमवार रात मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई। पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे स्थित मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रतिमा का हाथ टूटा हुआ मिला और पेट का हिस्सा भी खंडित था।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में एक ही गांव के चार-पांच घरों में लूट, पुलिस लाचार

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गैसड़ा गांव में सोमवार की रात अराजकतत्वों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों को मंगलवार सुबह जब इसकी जानकारी हुई तो आक्रोशित हो गए। हालांकि पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप से माहौल नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गैसड़ा गांव के उत्तर दिशा में पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे स्थित मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित थी। सोमवार रात किसी शरारती तत्व ने प्रतिमा का एक हाथ तोड़ दिया और पेट के हिस्से को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोषी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था नियंत्रण में है।

क्षेत्र के लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। वे दोषी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #Crime #Navratri

RELATED ARTICLE

close button