17 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026

सिद्धार्थनगर: नगर पंचायत अध्यक्ष ने अधिशाषी अभियंता पर लगाए गंभीर आरोप

सिद्धार्थनगर। जनपद Siddharthnagar के नगर पंचायत बढ़नी का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर पंचायत अधिशाषी अभियन्ता के ऊपर बड़ा आरोप लगाते हुए मीडिया के सामने अपनी बात रखी। कुछ दिन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र दिया था।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर को किया सील

साथ ही नगर पंचायत कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर नगर विकास मंत्री से भी शिकायत की थी। मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए नगर पंचायत अधिशाषी अभियन्ता पर बड़ा आरोप लगाया उन्होंने बताया की जब से इस नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता अजय कुमार नियुक्त हुए हैं तब से नगर का विकास कार्य पूर्ण रूप से बाधित हो गया है। जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर नगर की जनता बहुत परेशान है।

वहीं जब इसकी नगर पंचायत अध्यक्ष को जानकारी हुई तो उन्होंने चार बिंदु पर अधिशाषी अभियंता व कंम्पयूटर आपरेटर से स्पष्टीकरण भी मांगा। इसके साथ ही उन्हें पता चला की नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारी को उनके खिलाफ भड़काया जा रहा है और शासन को पत्र लिखकर भेजा गया है की नगर पंचायत अध्यक्ष की वजह से लगभग दो माह का वेतन इन कर्मचारियों का रोक दिया गया है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने सिर्फ तीन लोगों का वेतन रोका है जिसमें अधिशासी अभियन्ता कंम्पयूटर आपरेटर व नगर सेवक कर्मी है।

वहीं पूरे मामले को लेकर सफाई कर्मचारी से बात की गई तो उन्होंने बताया की हम लोगो को लगभग दो माह से वेतन नहीं मिला है हम सभी को पता चला है कि केवल तीन ही लोगों का वेतन रोका गया है। हम यही चाहते हैं जल्द से जल्द हमें वेतन दे दिया जाए।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #UttarPradesh

RELATED ARTICLE

close button