21.1 C
Lucknow
Saturday, March 7, 2026

सिद्धार्थनगर: गैस सिलेंडर को लेकर मचा हाहाकार, एजेंसी पर लगी लंबी कतारें

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं में हाहाकार मचा हुआ है। गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। cylinder की कम आपूर्ति के चलते लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें-खामेनेई की मौत पर सिद्धार्थनगर के इस ऐतिहासिक गांव में मचा कोहराम, प्रशासन मुस्तैद

दरअसल डुमरियागंज क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित बताई जा रही है। इसी वजह से सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ गैस एजेंसी पर उमड़ रही है। कई उपभोक्ता सुबह से लाइन में लगे रहते हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद ही उन्हें सिलेंडर मिल पा रहा है।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि जहां आम लोग 6 से 7 घंटे लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। वहीं कुछ लोग खुद को नेता, विधायक या किसी प्रभावशाली व्यक्ति का आदमी बताकर सीधे सिलेंडर ले जाते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि गैस लेने के नाम पर कथित तौर पर हवलदार द्वारा ₹100 लेकर सिलेंडर दिलाने की बात सामने आ रही है। साथ ही सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग का भी आरोप लगाया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि गैस एजेंसी द्वारा नियमित और पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से अचानक भीड़ बढ़ गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और अव्यवस्था पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानी से राहत मिल सके।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #Cylinder

RELATED ARTICLE

close button