18 C
Lucknow
Monday, February 2, 2026

सिद्धार्थनगर: उद्यान पार्क विवाद में बवाल, लेखपाल ने चाकू से हमले का लगाया आरोप

सिद्धार्थनगर। Siddharthnagar के नगर क्षेत्र के एक उद्यान पार्क के पास रविवार शाम हुए विवाद को लेकर तहसील नौगढ़ में तैनात एक लेखपाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लेखपाल का कहना है कि विवाद के दौरान उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया गया और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में गौशाला का बुरा हाल, तड़पते गौवंशों की शर्मनाक तस्वीरें वायरल

इस संबंध में उन्होंने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।लेखपाल कृष्णानंद चौधरी, निवासी विवेकानंद नगर, ने बताया कि रविवार को निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान के चलते वे तहसील कार्यालय में ड्यूटी पर थे। उसी दौरान उनकी पत्नी, बच्चे और पड़ोसी बीएसए कार्यालय के पास स्थित राजकीय उद्यान में टहलने गए थे।

जिले के नौगढ़ तहसील के सदर लेखपाल कृष्णानंद चौधरी द्वारा सदर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते रविवार को उनका परिवार व बच्चे राजकीय उद्यान में घूमने आये थे। झूले या अन्य किसी बात को लेकर उनकी पत्नी का 2-3 महिलाओं के साथ कहा-सुनी हो गई जिसके बाद वह सभी बाहर अपने घर की तरफ जाने को बाहर निकले तो महिलाओं ने रिक्शा को लिया। मौके पर पीड़ित लेखपाल कृष्णानंद के पहुँचने पर वहाँ उन महिलाओं के घर के कुछ युवक आ गए और चाकू से हमला कर दिया। लेकिन वह इस घटना में बच गये और मामले को लेकर पुलिस को फोन भी किया।

इसके बाद उन्होंने देर शाम मामले में सदर थाने में तहरीर दिया जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई। वहीं पीड़ित कृष्णानंद व उनका परिवार इस घटना से बेहद आहत है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #crime

RELATED ARTICLE

close button