31 C
Lucknow
Friday, April 10, 2026

सिद्धार्थनगर: कलेक्ट्रेट गेट पर युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास, मची अफरा-तफरी

सिद्धार्थनगर। Siddharthnagar जिले में कलेक्ट्रेट के गेट पर एक युवक ने डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। कलेक्ट्रेट गेट पर सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से बड़ी घटना होने से बच गई। कलेक्ट्रेट की सुरक्षा मे लगे पीआरडी के जवानो की मुस्तैदी से युवक शरीर पर डीजल डालने के बाद आग नहीं लगा पाया।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में SIR नोटिस विवाद पर बवाल, BJP नेता पर लगे गंभीर आरोप

घटनास्थल कलेक्ट्रेट था जहां एक युवक खुद पर डीजल डाल आग लगाने ही वाला था तभी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से माचिस की तीली छीन कर उसे दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया, डॉक्टरों ने बताया कि युवक ने डीजल भी पी रखा था फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं और उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक युवक की पत्नी पुष्पा दो दिन पहले घर के सामने कचरा फेंकने को लेकर उसकी भाभी से कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर जयराम के भाई ने उसके सिर पर मार दिया जिससे उसको चोट भी आई। पीड़ित पुष्पा ने आरोप लगाया कि उसकी जेठानी ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद जयराम और उसकी पत्नी कोतवाली पहुंचे, लेकिन उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई।

आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बजाय जयराम की भाभी की शिकायत पर उसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। परिजनों के मुताबिक इसी से आहत होकर जयराम मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा और गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।फिलहाल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #police

RELATED ARTICLE

close button