35.8 C
Lucknow
Friday, March 14, 2025

शिवकुमार बेरिया ने BJP का साथ छोड़ फिर कर ली साइकिल की सवारी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव अब नजदीक आ गया। ऐसे में सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुट गए। अब चुनावी हलचल के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया (Shivkumar Beria) और उनके समर्थकों की समाजवादी पार्टी में वापसी हो गयी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लखनऊ में उन्हें शामिल किया। वह सीसामऊ, बिल्हौर और रसूलाबाद से चार बार विधायक रहे हैं।

यह भी पढ़ें-BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होते ही अखिलेश ने किया वार, कहा ये…

पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के करीबी कहे जाने वाले बेरिया अखिलेश (Akhilesh Yadav) से मतभेद के चलते पार्टी छोड़कर 2022 में भाजपा में शामिल हो गए थे। बातचीत में उनका दर्द छलका और वो बोले, ‘भाजपा ने उन्हें कभी तरजीह नहीं दी। शामिल होने के बाद किसी स्थानीय नेता तक ने फोन नहीं किया। बैठकों में बुलाने की तो दूर की बात है। बेरिया (Shivkumar Beria) कहते हैं कि 2022 से अब तक महल के दरवाजे पर खड़ा हूं किसी ने नहीं सुनी, अब अपनी झोपड़ी के अंदर बैठने को जगह तो मिल गयी है।‘ अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने भी पार्टी में उनका योगदान बताते हुए उन्हें सम्मान दिया।

इससे पहले वह भाजपा में रहते हुए अखिलेश यादव से दो बार मिले थे। एक बार तब जब नेताजी (Mulayam Singh Yadav) का निधन हुआ था तो बेरिया (Shivkumar Beria) मातमपुरसी को सैफई गए थे। दूसरी मुलाकात चार दिन पहले लखनऊ में हुई थी। सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शिवकुमार बेरिया (Shivkumar Beria) का अपना एक अलग कद था। उन्हें शिवपाल का करीबी माना जाता है। उन्हें लगा कि उनकी उपेक्षा की जा रही है तो वह खिन्न होकर भाजपा में चले गए थे। पर कभी भी सपा पर बयानी हल्ला नहीं बोला।

बीते शुक्रवार को अखिलेश से मिलकर बेरिया ने राजनीति में गरमाहट पैदा कर दी। पार्टी में शामिल होते समय बकौल बेरिया, उनके साथ रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र से तीन सौ के करीब समर्थक थे। बेरिया (Shivkumar Beria) सपा में दलित चेहरा के रूप में जाने जाते रहे हैं। वह रसूलाबाद (सु) से विधायक थे। यह सीट कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में आती है जहां से 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। कन्नौज से 2019 के चुनाव में डिम्पल यादव की हार के कारणों में बेरिया फैक्टर (Shivkumar Beria) भी चर्चा में आ जाता था।

Tag: #nextindiatimes #akhileshyadav #ShivkumarBeria

RELATED ARTICLE

close button