13 C
Lucknow
Friday, January 30, 2026

कभी शॉल बेचते थे शिल्पा शेट्टी के पति, जानें अब कितनी दौलत के हैं मालिक

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके कारोबारी पति Raj Kundra पर एक बड़े धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मुंबई के एक कारोबारी ने इन दोनों पर 60.4 करोड़ रुपये की ठगी का इल्जाम लगाया है। यह मामला अब बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। कपल पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है और मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें-आतंकियों ने किया था इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के पिता को अगवा, फिर कर दी हत्या

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) बतौर एक्ट्रेस काफी नाम और शोहरत कमाई हैं। हालांकि संपत्ति के मामले में एक्ट्रेस अपने पति के आगे बिल्कुल नहीं टिकती हैं। Raj Kundra के पिता कभी बस कंडक्टर हुआ करते थे और मां एक दुकान पर काम करती थीं। फिर जब राज 18 साल के हुए तो उन्होंने अपने घर का खर्चा चलाने के लिए काम करना शुरू किया।

Raj Kundra ने महज 18 साल की उम्र में शॉल बेचने शुरू किया था। फिर आगे चलकर उन्होंने इसे ही अपना बिजनेस बना लिया। राज नेपाल से पश्मीना शॉलों को कम रेट में खरीदते थे और फिर ब्रिटेन के ब्रांडेड फैशन स्टोर में बेचने लगे। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने दुबई जाकर डायमंड का बिजनेस शुरू किया और इसमें भी उनको खूब सफलता मिली। आज राज करीब 10 कंपनियों के मालिक हैं। आज उनकी फूड चेन से लेकर सतयुग गोल्ड जैसी कंपनियां हैं।

नेटवर्थ की बात करें तो राज कुंद्रा करीब 2800 करोड़ की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। वहीं बिजनेस के अलावा राज कुंद्रा का मुंबई में एक बड़ा सा सी फेसिंग आलीशान बंगला है। साथ ही वो कई लग्जरी गाड़ियों के भी मालिक है। राज फिल्मों को भी प्रोड्यूस करके भी तगड़ी कमाई करते हैं।

Tag: #nextindiatimes #ShilpaShetty #RajKundra

RELATED ARTICLE

close button